Image Slider

होमताजा खबरDelhiक्या दिल्ली-NCR में आज है मॉनसून की बारिश का आखिरी दिन? IMD ने क्या दी चेतावनी

Last Updated:

दिल्ली-NCR में आज फ‍िर मौसम में अचानक बदलाव देखने को म‍िलेगा. सुबह से धूप ख‍िलने के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और कभी भी अचानक बार‍िश हो सकती है. भारत मौसम व‍िभाग की मानें तो आज मॉनसून की बारिश का आखिरी दिन नहीं है.

क्या दिल्ली-NCR में आज है मॉनसून की बारिश का आखिरी दिन? IMD ने क्या दी चेतावनीZoom

क्‍या आज नहीं होगी बार‍िश, द‍िल्ली एनसीआर को लेकर मौसम व‍िभाग ने क्‍या कहा.. (फोटो PTI)

दिल्ली-एनसीआर के मौसम की अजीब स्थिति देखने को मिल रही है. कभी धूप खिलती है तो कभी अचानक बारिश होने लगती है. आधा सितंबर बीत चुका है, जबकि कभी मौसम में जुलाई जैसी गर्मी पड़ती है तो कभी अचानक ठंड का अहसास होने लगता है. मौसम में पल-पल हो रहे इस बदलाव को लेकर भारतीय मौसम विभाग रोजाना ही पूर्वानुमान जारी करता है. आज 15 सितंबर के लिए भी आईएमडी ने भविष्यवाणी की है.

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मंगलवार को मौसम फिर से मिला-जुला रहेगा. सुबह से धूप खिलने के साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे और अचानक हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि अलग-अलग इलाकों में हालात अलग-अलग होंगे.

आईएमडी की स्थानीय वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज आसमान ज्यादातर समय बादलों से घिरा रहेगा. सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश, बूंदाबांदी या फुहारें बरस सकती हैं. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई इलाकों में लगभग यही स्थिति रहने की संभावना है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दिल्ली-एनसीआर से बारिश का मौसम गया नहीं है. मॉनसून का यह आखिरी महीना चल रहा है. इस दौरान बारिश भले ही कम होगी लेकिन यह सिलसिला इस महीने के आखिर तक चलता रहेगा.

मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश बहुत तेज नहीं होगी, लेकिन आर्द्रता ज्यादा रहने के कारण मौसम कुछ उमस भरा महसूस होता रहेगा.

वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास भी बताया गया है. यानि आज बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है.

सुबह का मौसम आज अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, बादल घने हो सकते हैं और हल्की फुहारें गिरने की संभावना बढ़ जाएगी. शाम तक भी आकाश साफ होने की बजाय बादलों से ढका रह सकता है. इस दौरान हवा की गति सामान्य रहेगी, कोई तेज आंधी या तूफान का अलर्ट नहीं है. हालांकि फिर भी इस बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||