Last Updated:
Hyderabad Viksit Bharat 2047: हैदराबाद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मल्लिकार्जुन नगर यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर एक भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की है. यह पंडाल भारत के विकास सफर और राष्ट्रीय संकल्प को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करता है, जिसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी प्रगति के मॉडल दिखाए गए हैं.
हैदराबाद: गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर जहां पूरे देश में भक्ति और उल्लास का माहौल है वहीं हैदराबाद के पुराने शहर स्थित उप्पुगुड़ा लालिता बाग में आस्था और राष्ट्र निर्माण का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. यहां मल्लिकार्जुन नगर यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपने गणेशोत्सव के 50वें वर्ष के उपलक्ष्य में विकसित भारत 2047 की थीम पर आधारित एक भव्य और प्रेरणादायक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है. यह विशेष पंडाल और प्रतिमा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है बल्कि यह आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करती है.
पंडाल में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के इर्द-गिर्द 1947 से लेकर 2047 तक के भारत के विकास सफर को जीवंत रूप में दर्शाया गया है. पंडाल में देश की तकनीकी प्रगति, कृषि क्षेत्र में नवाचार, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए हैं. विशेष रूप से यहां तैयार किया गया बुलेट ट्रेन और आधुनिक परिवहन नेटवर्क का प्रारूप भक्तों और आगंतुकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
समाज में देशभक्ति का गहरा संदेश दिया
मल्लिकार्जुन नगर यूथ वेलफेयर एसोसिएशन पिछले पांच दशकों से सामाजिक और राष्ट्रीय संदेशों के साथ गणेशोत्सव का आयोजन करता आ रहा है. अपने गोल्डन जुबली वर्ष में समिति ने एक ऐसा मंच तैयार किया है जो युवाओं और बच्चों में देश के भविष्य और विकास के प्रति गर्व की भावना जगाता है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इस समिति ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित पंडाल बनाकर समाज में देशभक्ति का गहरा संदेश दिया था.
श्रद्धालु इस अनूठे पंडाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे
पंडाल के आयोजकों का कहना है कि भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और नई शुरुआत के देवता हैं. ऐसे में विकसित भारत 2047 के विजन को बप्पा के चरणों में समर्पित कर देश की निरंतर प्रगति और आत्मनिर्भरता की कामना की जा रही है. शहर भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अनूठे पंडाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


