Lucknow Metro News: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लखनऊ मेट्रो भी एक नया मुकाम हासिल करने जा रही है. बता दें कि लखनऊ में अब बिना ड्राइवर के मेट्रो दौड़ने वाली है. एआई आधारित सेंसर तकनीक से लैस यह मानवरहित मेट्रो 4.286 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड और 6.879 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन पर दौड़ेगी.
लखनऊ मेट्रो
इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियां भी चल रही हैं. पहले चरण में तीन बोगियों वाले कुल 15 मेट्रो सेट का टेंडर जारी हुआ है. एक मेट्रो सेट की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई गई है. दूसरी तरफ, लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर कैब सिग्नलिंग जैसी सुविधा भी मिलने वाली है, जिससे ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होंगी.
लखनऊ में बनेंगे 12 नए मेट्रो स्टेशन
बता दें कि पुराने लखनऊ की तंग गलियों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों के बीच से अब मेट्रो गुजरेगी, जिससे आम जनता को सफर में और सुविधा मिलेगी. इसके लिए इन इलाकों में कुल 12 मेट्रो स्टेशन तैयार होंगे, जिनमें भूमिगत हिस्से में 7 और एलिवेटेड सेक्शन में 5 स्टेशन होंगे. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के फेज-1बी का भूमिगत रूट फाइनल हो चुका है. कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी. इसमें 6.879 किलोमीटर भूमिगत और 4.286 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा.
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लखनऊ मेट्रो का नया मुकाम
चारबाग पहले से ही रेलवे, बस अड्डे और मेट्रो परिवहन का प्रमुख केंद्र है. अब चारबाग से वसंतकुंज तक ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर जुड़ेगा और ब्लू लाइन पर यह मेट्रो मानवरहित दौड़ेगी. इसमें कोई ऑपरेटर मौजूद नहीं होगा. यानी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लखनऊ मेट्रो भी एक नया मुकाम हासिल करने जा रही है. बता दें कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर थर्ड रेल तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसकी वोल्टेज क्षमता 750 वोल्ट होगी. इससे यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा होगी, क्योंकि पटरियों के ऊपर ओएचई लाइन के तारों का जाल नहीं होगा. इससे पतंग फंसने की संभावना भी नहीं रहेगी और मेट्रो ट्रेनों के रुकने की घटनाओं पर भी विराम लगने की उम्मीद है.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


