Last Updated:
आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए अभी से सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. लगभग सभी टीमों का सेटअप तैयार हो गया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट की तैयारियां जोरों पर हैं. भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को शायद ही मौका मिल पाए.
भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल
हालांकि, चयनकर्ताओं के लिए विश्व कप का स्क्वाड तैयार करना कोई आसान काम नहीं होगा, क्योंकि कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो वनडे विश्व कप की टीम में जगह बनाने की योग्यता रखते हैं, लेकिन चाहकर भी उन्हें मौका नहीं मिल पाएगा. ऐसे ही एक खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्हें शतक लगाने के बावजूद हाल ही में टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया.
यशस्वी के लिए विश्व कप टीम में जगह बनाना मुश्किल: ज्वाला सिंह
यशस्वी के बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने ‘कड़क’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें वनडे विश्व कप टीम में मौका मिल पाना क्यों मुश्किल है. ज्वाला सिंह ने कहा, “वनडे टीम में जब तक रोहित शर्मा हैं, यशस्वी जायसवाल को मौका मिल पाना मुश्किल है. रोहित ने साफ कर दिया है कि वह विश्व कप में खेलेंगे. ऐसे में ओपनिंग स्पॉट पर यशस्वी की जगह नहीं बन पाएगी, क्योंकि टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा कप्तान शुभमन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे और उसके बाद एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, चयनकर्ताओं को कम से कम यशस्वी को अंतिम 15 में शामिल करना चाहिए, क्योंकि रोहित के बैकअप के तौर पर अगर वह रहेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा, हर खिलाड़ी हर वेन्यू पर रन नहीं बना पाता है. ऐसे में यशस्वी टीम में रहेंगे तो उससे बेंच स्ट्रेंथ को मजबूती मिलेगी, लेकिन इसकी उम्मीद मुझे कम लगती है.”
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



