Image Slider

रविवार तड़के गांधी नगर पुलिस स्टेशन इलाके की नामदेव गली में एक दर्दनाकर घटना सामने आई। जहां 30 वर्षीय दीपक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस को सुबह 5:20 बजे एक व्यक्ति के सड़क पर घायल पड़े होने की सूचना मिली थी।


घटनास्थल पर जांच घटनास्थल पर अपराध और फोरेंसिक टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दीपक गलती से गिरे थे या उन्हें धक्का दिया गया था।

शव का पोस्टमार्टम मृतक दीपक बिहार के किशनगंज पिपला के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||