Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन बनेगा अब पाकिस्तान टेस्ट टीम का कोच? माइक हेसन ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली हार के बाद पाकिस्तान के टेस्ट टीम में कोच को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इंग्लैंड दौरे के बीच में ही पीसीबी में टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद को हटा दिया था. तीसरे और आखिरी मैच के लिए माइक हेसन ने उनकी जगह ली थी. वहीं, सीरीज खत्म होने के बाद हेसन अपनी इच्छा जताई है कि वह टेस्ट टीम में भी कोचिंग की जिम्मेदारी उठा सकते हैं.

Zoom

माइक हेसन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद अब पाकिस्तानी टीम रेड बॉल फॉर्मेट के लिए नए कोच की तलाश में हैं. इंग्लैंड दौरे पर सफराज अहमद टेस्ट टीम के कोच बनकर आए थे, लेकिन लॉर्ड्स में मिली हार के हार के बाद उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. आनन-फानन फिर लिमिटेड ओवरों में कोच की भूमिका रहे माइक हेसन को इंग्लैंड बुलाया गया. हालांकि, माइक हेसन के टीम से जुड़ने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को हार मिली.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में कोच बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर माइक हेसन ने कहा कि वह इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं. एजबेस्टन में पाकिस्तान की आठ विकेट से हार के बाद हेसन ने संकेत दिया कि वह इस जिम्मेदारी को स्थायी रूप से संभालने पर विचार करने के लिए टीम में पर्याप्त क्षमता देख रहे हैं.

टेस्ट टीम बनाने के लिए मुझे समय चाहिए- माइक हेसन

हेसन ने कहा कि पाकिस्तान की टेस्ट प्रणाली के भीतर आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त क्षमता है, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि टीम को फिल बनाने के लिए समय और सही दिशा की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, “मुझे टेस्ट क्रिकेट से प्यार है, और पाकिस्तान की व्यवस्था में पर्याप्त प्रतिभा है कि यदि हम कुछ अच्छी दिशा प्रदान करें तो हम आगे की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं. यह एक या दो मैचों में नहीं होने वाला है.”

उन्होंने कहा, “मैंने अभी टेस्ट टीम के कोचिंग पर उतना ध्यान नहीं दे रहा हूं, लेकिन मेरी इच्छा है कि मैं टेस्ट के सेटअप में काम करूं. मेरे वापस लौटने के एक हफ्ते बाद गेम्स आ रहे हैं. मेरा मुख्य ध्यान फिलहाल एशियन गेम्स पर है. मुझे विश्वास है कि हमारे पास आगे की टेस्ट टीम के बारे में कुछ चर्चा होगी मैं इस पर विचार करूंगा.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||