Image Slider

Last Updated:

Bollywood Most Popular Song : साल 1966 की फिल्म ‘सूरज’ के संगीत पर जब शंकर-जयकिशन काम कर रहे थे, तब उन्होंने गीतकार हसरत जयपुरी से ऐसा गाना लिखने को कहा, जो परियों को भी पसीना ला दे. काफी कोशिशों के बाद भी हसरत जयपुरी कुछ लिख नहीं पा रहे थे. वे फिर एक पार्टी में शामिल हुए, जहां एक खूबसूरत लड़की से दुआ-सलाम के बाद उनकी कलम ने ऐसा गीत निकला, जिसे बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर गाना कहा जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गाने को हिंदी सिनेमा का सबसे पॉपुलर गाना बताया जाता है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: हम मोहम्मद रफी के जिस कालजयी गाने की बात कर रहे हैं, उसे बीबीसी ने अपने रेडियो पोल में सबसे पॉपुलर बॉलीवुड गाना बताया था. इस रोमांटिक गाने के लिए मोहम्मद रफी ने 1966 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था. फिल्म ‘सूरज’ के इस गाने को राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया था. हम गाने ‘बहारों फूल बरसाओ’ की बात कर रहे हैं, जिसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे और शंकर-जयकिशन ने संगीत तैयार किया था. गाने के बनने का किस्सा भी इसके गीत-संगीत की तरह खूबसूरत है.

डायरेक्टर टी प्रकाश राव जब फिल्म ‘सूरज’ पर काम कर रहे थे, तब इसकी म्यूजिकल टीम के साथ एक बैठ हुई. शंकर-जयकिशन को गाने की सिचुएशन समझाई गई. फिर डायरेक्टर ने हसरत जयपुरी से कहा कि आपको ऐसा गीता लिखना है, जिसमें उस राजकुमार की संवेदनाएं जाहिर हो, जो जंगल में राजकुमारी का इंतजार कर रहा है. वह हवाओं, फिजाओं, घटनाओं और फूल-पत्तों से बात कर रहा है, उन्हें बता रहा है कि उसका महबूब आने वाला है.

हसरत जयपुरी की कलम से निकला अमर गीत
हसरत जयपुरी को काफी सोचने के बाद कोई पंक्ति क्लिक नहीं कर रही थी. वे अपने होटल में आ गए. वे कश्मकश में थे कि आखिर गीत में कैसे लाए कि राजकुमार जंगल में फूल-पत्तों से बात करते हुए अपनी महबूबा का इंतजार कर रहा है. कहते हैं कि तब शंकर-जयकिशन ने हसरत जयपुरी से कह दिया था कि आपको ऐसा गीत लिखना, जो परियों को पसीना ला दे. इससे गीतकार के लिए चैलेंज और बढ़ गया.

खूबसूरत लड़की के सलाम के बाद बना दिया मुखड़ा
गीत को लेकर हसरत जयपुरी काफी उधेड़बुन में थे. उन्हें कोई मुखड़ा, लाइन दिमाग में नहीं आ रहा था. इस बीच, फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने मद्रास के एक होटल में एक पार्टी रखी, जिसमें गीतकार को भी पहुंचना था. सब लोग पार्टी में मौजूद थे. फिर हसरत जयपुरी के पास से एक खूबसूरत लड़की निकली और उसने हंसकर उन्हें सलाम किया. हसरत साहब ने भी उस सलाम का जवाब दिया, मगर उसी वक्त उनके दिमाग में गीत का मुखड़ा आ गया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||