Image Slider

होमखेलक्रिकेटइधर ब्रिक्स उधर IND vs AFG, दिल्ली में ट्रैफिक का डबल झटका, संभलकर निकलें

Last Updated:

india vs afghanistan t20i delhi traffic advisory: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के कारण अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास यातायात पाबंदियां लगाई जाएंगी और मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी. मैच 13 सितंबर को शाम सात बजे से रात 11.30 बजे तक खेला जाएगा.

Zoom

भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में पहला टी20.

नई दिल्ली. दिल्ली में रविवार (13 सितंबर) को क्रिकेट का रोमांच बढ़ेगा तो सड़कों पर ट्रैफिक की टेंशन भी कम नहीं होगी. एक तरफ BRICS Summit के चलते राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था पहले से प्रभावित है, वहीं दूसरी तरफ अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 के कारण कई इलाकों में पाबंदियां और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे. ऐसे में अगर आप रविवार को इन रास्तों से गुजरने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर जान लें. दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दोपहर 2 बजे से लागू होंगी पाबंदियां
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को भारत-अफगानिस्तान मैच को लेकर एडवाइजरी जारी की. इसमें बताया कि 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे से स्टेडियम और उसके आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध, डायवर्जन और पार्किंग से जुड़े नियम लागू रहेंगे. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और रात करीब 11:30 बजे तक चलने की संभावना है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मैच वाले इलाके से गैर-जरूरी यात्रा से बचें और जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
मैच के दौरान बहादुर शाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, जेएलएन मार्ग, मीरदर्द चौक और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इन रास्तों के कुछ हिस्सों में जरूरत के मुताबिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन के संकेतों और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है.

मैच देखने जा रहे हैं तो एंट्री-पार्किंग का रखें ध्यान
स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है. दर्शकों से अपील की गई है कि वे सिर्फ निर्धारित एंट्री पॉइंट, पार्किंग एरिया और ऐप आधारित कैब के पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ स्थानों का ही इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास वाहनों और दर्शकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. इसलिए लोगों को अपनी यात्रा पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है.

सामान्य पार्किंग नहीं होगी
स्टेडियम के आसपास सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर पार्किंग और पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध रहेगी. वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें मौके से हटाया भी जा सकता है.

कैब वालों के लिए भी तय किए गए पॉइंट
ऐप आधारित टैक्सियों के लिए भी खास पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट बनाए गए हैं. इसके लिए गेट नंबर 2 और राजघाट चौक पर व्यवस्था रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||