Zomato Delivery Fee : ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने अपने कस्टमर्स पर फीस का और बोझ डाल दिया है. कंपनी ने कहा है कि जो ग्राहक कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर करेंगे, उन्हें प्रति ऑर्डर अब 5 रुपये का और भुगतान करना पड़ेगा.
जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी पर 5 रुपये फीस बढ़ा दी है.
जोमैटो ने बताया कि उसके बिल में अब पे ऑन डिलीवरी फीस नाम से एक अलग चार्ज दिखाई देगा. यह शुल्क उन ग्राहकों पर लागू होता है, जो ‘कैश ऑन डिलीवरी’ यानी फूड सप्लाई के समय भुगतान करने का विकल्प चुनते हैं. यह शुल्क सभी ऑर्डर के लिए समान नहीं है. अलग-अलग यूजर्स और ऑर्डर की राशि के आधार पर यह फीस भी अलग दिखाई देगी. कंपनी ने अभी तक फीस तय करने का कोई सटीक फॉर्मूला नहीं बताया है. फिलहाल यह फीस ऑर्डर की राशि, ग्राहक के स्थान या किसी अन्य मानदंड से जुड़ा है या नहीं, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है.
स्विगी ने अभी नहीं लगाई फीस
जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी ने फिलहाल अपने ग्राहकों के लिए कैश ऑन डिलीवरी करते समय भुगतान करने के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लगाया है. जोमैटो पहले से ही खाने-पीने का ऑर्डर करने पर प्लेटफॉर्म शुल्क लेती रही है. इसके अलावा ऑर्डर के अनुसार सप्लाई शुल्क, पैकेजिंग शुल्क और अन्य शुल्क भी लागू हो सकते हैं. अब कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी खाना ऑर्डर करने पर भी शुल्क लगाने का ऐलान कर दिया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



