Image Slider

25 हजार का इनामी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गाजियाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली है। पकड़े जाने के दौरान उसकी कार पेड़ से टकराई है। दो आरोपी फरार हुए हैं। सूचना है कि गाजियाबाद पुलिस हाजी सलमान को लेकर आ रही है। हालांकि, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सोशल मीडिया पर दी थी धमकी

भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सोशल मीडिया पर टांग तोड़कर चूरा करने और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी मिली। उनके समर्थक परमहंस विहार निवासी ललित ने लोनी बार्डर थाने में हाजी सलमान नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक रील/वीडियो में लोनी विधायक के खिलाफ कथित तौर पर टांग तोड़ने, टांगों का चूरा करने और अकेले मिलने पर गंभीर नुकसान पहुंचाने जैसी धमकियां दी गई हैं। वीडियो में हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य साम्प्रदायिक मुद्दों को लेकर भड़काऊ भाषा का भी प्रयोग किया गया। इससे लोनी क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। शिकायत में विदेशी नंबरों से विधायक को मिली कथित धमकियों से भी आरोपी के संबंध होने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||