उदय भूमि संवाददाता
नोएडा। शहर में सीवेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को सेक्टर-56 में तैयार 5 एमएलडी क्षमता के संपवेल का संचालन शुरू कर दिया। इसके शुरू होने से सेक्टर-56 के डी, एफ और जी ब्लॉक समेत जनता फ्लैट का सीवेज संपवेल के माध्यम से सेक्टर-55 स्थित पंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। यहां से सीवेज को सेक्टर-54 स्थित एसटीपी में भेजकर उसका निस्तारण किया जाएगा।
वहीं, सीवेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए सेक्टर-51 में 8 एमएलडी क्षमता के नए संपवेल का शिलान्यास भी किया गया।
इसका लोकार्पण और शिलान्यास सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया। प्राधिकरण को इस क्षेत्र में लंबे समय से सीवेज ओवरफ्लो और निकासी से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-56 में बनाए गए 5 एमएलडी के संपवेल की क्षमता क्षेत्र की मौजूदा आबादी के लिहाज से पर्याप्त है। अगले 15 से 20 वर्षों तक इसके ओवरफ्लो होने की संभावना कम है। प्राधिकरण के जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि सेक्टर-51 में प्रस्तावित 8 एमएलडी संपवेल का निर्माण करीब छह से सात महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके तैयार होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में सीवेज निकासी की समस्या का काफी हद तक स्थायी समाधान हो सकेगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


