उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बर्थडे गिफ्ट को लेकर विवाद हो गया। दरसअल दंपती की 13 साल की बेटी जोया ने अपनी सहेली को उसके जन्मदिन पर एक गिफ्ट दिया। तोहफा उसके माता-पिता और दादा-दादी को पसंद नहीं आया। आरोप है कि सहेली की मां और किन्नर चाचा ने जोया की मां नाजिया (33) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
वहीं सहेली के दादा और पिता ने जोया के पिता मोहम्मद नियाज (38) पर हमले किए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ितों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल 31 जुलाई को जोया का जन्मदिन था। इस अवसर पर उसकी सहेली ने एक गिफ्ट संदेश लिखकर दिया। कुछ दिनों बाद उसकी सहेली का भी जन्मदिन आया तो उसे भी जोया ने गिफ्ट दिया। यह गिफ्ट सहेली के माता-पिता व दादा-दादी को रास नहीं आया। आरोप है कि सहेली की मां और दादा ने जोया के साथ रास्ते में बदसलूकी की।
यह बात नाजिया को पता चली तो वह बेटी को अगले दिन लेकर सहेली के घर पहुंची और शिकायत की। इस बात पर सहेली का परिवार उसके साथ बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि कुछ ही देर बाद सहेली की मां और किन्नर चाचा नाजिया के घर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



