Image Slider

Last Updated:

UP Weather Today : यूपी में एक तरफ नदियां उफान पर हैं और कई जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं. वहीं अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.  

Zoom

प्रयागराज में बारिश-बाढ़ से हालात बेहाल. (एएनआई)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार मानसून सक्रिय बना हुआ है. जन्माष्टमी के दिन भी जमकर बदरा बरसे. यहां तक कि मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं. 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. इससे 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं. अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है. फिलहाल 4,847 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो सहारनपुर से लेकर ललितपुर समेत 10 जिलों के मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है. घर से निकलने से पहले अपने मौसम का हाल जान लें.

यहां बरसेंगे बदरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5, 6 और 7 सितंबर को भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. आज के लिए मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ललितपुर, सहारनपुर, बिजनौर, महामायानगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और झांसी में आज जमकर बदरा बरसेंगे और आंधी-तूफान जैसे हालात बन सकते हैं.

लेटे हुए हनुमानजी जलमग्न

बता दें, प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं. शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी लेटे हुए हनुमानजी जलमग्न हैं. मंदिर चारों तरफ से पानी से घिरा है. गर्भगृह डूब चुका है. वाराणसी और उन्नाव की गलियों में नावें चलीं. चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने से सड़कों पर कीचड़ हो गया. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 63 जिलों में बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 49.8 मिमी बारिश ललितपुर में हुई.

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा कम दबाव का क्षेत्र अब आगे बढ़कर उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश के पास पहुंच गया है. इसके साथ ही हवा का एक चक्रवात उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है. इन दोनों वजहों से यूपी में मानसून बहुत मजबूत हो गया है. अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||