Image Slider

होमराशिअजा एकादशी पर बुध ग्रह का उच्च राशि में गोचर, धनु समेत 5 राशियों की मौज ही मौज

Last Updated:

Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi: अजा एकादशी पर बुध ग्रह का उच्च राशि में गोचर होने जा रहा है, जिससे कई राशियों के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस गोचर से मिथुन और धनु समेत कुल 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा. इन राशियों के जातकों को अगले 19 दिनों तक नौकरी और कारोबार में जमकर सफलता और आर्थिक उन्नति मिलने की संभावना है. यह अवधि उनके लिए बेहद फलदायी साबित होगी.

अजा एकादशी पर बुध ग्रह का उच्च राशि में गोचर, धनु समेत 5 राशियों की मौज ही मौजZoom

Budh Gochar 2026 Lucky Rashifal: बुध ग्रह अजा एकादशी के दिन यानी 7 सितंबर दिन सोमवार को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं. बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और कन्या उनकी उच्च राशि है. बुध ग्रह दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे और 26 सितंबर तक यानी 19 दिन तक इसी राशि में रहेंगे, इसके बाद तुला राशि में गोचर कर जाएंगे. बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन, धनु समेत 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. इन राशियों को लगभग 19 दिन तक नौकरी व कारोबार समेत माता, घर-परिवार, वाहन, संपत्ति आदि मामलों में फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन किन राशियों को अच्छा लाभ होने वाला है…

बुध ग्रह का मिथुन राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से चौथे स्थान पर गोचर करने वाले हैं. कुंडली में चौथा भाव घर-परिवार, वाहन और संपत्ति का माना जाता है. ऐसे में बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. परिवार में चल रही टेंशन दूर हो जाएंगी और घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा. अगर आप काफी समय से प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. बुध गोचर के शुभ प्रभाव से नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा होगा और आपकी योजनाएं फलीभूत साबित होंगी.

बुध ग्रह का सिंह राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि के दूसरे और 11वें भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं. कुंडली में दूसरा भाव परिवार, बचत और संचार कौशल का माना जाता है. ऐसे में बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. बुध गोचर के शुभ प्रभाव से आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और बोलने की क्षमता को मजबूत होगी. इस अवधि में व्यापार को मजबूत करने के लिए आपको नए आइडियाज आएंगे, जिन्हें लागू करने पर अच्छा आर्थिक लाभ होगा. बुध गोचर के दौरान आपको हर कदम पर अपने परिवार का साथ मिलेगा और धन संबंधित समस्याएं भी दूर होती जाएंगी. ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए भी यह समय अध्ययन और नई चीजें सीखने के लिए अनुकूल रहेगा.

बुध ग्रह का कन्या राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी ही राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर करने वाले हैं और कन्या राशि वालों के लिए बुध अपनी ही राशि में उच्च अवस्था में गोचर करेंगे. इस अवधि में नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और करियर में उन्नति के अच्छे मौके भी मिलेंगे. आपको हर कदम पर दूसरों का सहयोग मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. करियर के लिहाज से बुध गोचर का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि यह आपके दसवें भाव के स्वामी भी हैं. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में काम आगे बढ़ सकता है.

बुध ग्रह का धनु राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि के सातवें और 10वें भाव के स्वामी हैं और अपने ही भाव यानी कि दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. कुंडली में दसवें भाव का संबंध करियर से होता है. ऐसे में प्रफेशनल लाइफ में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनेंगे और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बना सकते हैं. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है. बुध का कन्या राशि में गोचर आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. साथ ही करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकता है या आप अपना कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं.

बुध ग्रह का मीन राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि के चौथे व सातवें भाव के स्वामी हैं और अपने ही भाव यानी कि सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. कुंडली में सातवां भाव विवाह, जीवनसाथी और बिज़नेस पार्टनर का होता है. इस अवधि में अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. वहीं जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके जीवनसाथी को नए अवसर मिल सकते हैं. अगर आप बिजनेस पार्टनरशिप में आना चाहते हैं, तो यह समय इसके लिए श्रेष्ठ रहेगा. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||