Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक-युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. फिर प्यार और शादी. मगर, शादी के बाद सबकुछ बदल गया. अब लड़का तो गायब है और लड़की जिंदा नहीं बची है. आइए जानते हैं क्राइम की ये स्टोरी.
झांसी में लड़की की मिली लाश.
इंस्टा पर हुई थी दोस्ती
मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है. शिवानी और यश की मुलाकात इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई थी. उस समय दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. दोनों ने फैसला लिया कि अब शादी कर लेना चाहिए. परिवार की सहमति के बाद करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी. हर छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े.
बहन-भाई के साथ रह रही थी शिवानी
इस पर शिवानी यश का घर छोड़ मायके आकर रहने लगी. तीन महीने से अपनी बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रह रही थी. उसका पति यश कभी-कभी उससे मिलने झांसी आता था. अब परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा होता था और मारपीट भी होती थी. घटना वाली रात भी शिवानी और यश के बीच अनबन हुई थी. विवाद बढ़ने के बाद पास में रहने वाले शिवानी के मामा संतोष वहां पहुंचे और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद शिवानी खाना बनाने लगी और बाद में यश के साथ दूसरे कमरे में चली गई. उसकी बहन मुस्कान अपने कमरे में सोने चली गई थी.
रात में आया था पति
रात करीब दो बजे यश ने मुस्कान से अपना बैग और कुछ सामान मांगा. मुस्कान ने यश को सामान दिया और फिर वापस सो गई. परिवार का आरोप है कि सामान लेने के बाद यश ने कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और वहां से चला गया. इसके बाद वह वापस नहीं आया. सुबह करीब 5 बजे मुस्कान की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की और काफी देर तक आवाज भी लगाई लेकिन बाहर से दरवाजा बंद होने की वजह से वह कमरे से बाहर नहीं निकल सकी. इस दौरान उसे शिवानी के कमरे से भी कोई आवाज नहीं सुनाई दी.
करीब 9 बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा. उसने पहले मुस्कान के कमरे की बाहर से लगी कुंडी खोली. इसके बाद जब शिवानी के कमरे का दरवाजा खोला गया तो शिवानी का शव पड़ा मिला. उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. परिवार के लोग उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस और परिवार के मुताबिक, शिवानी के गले पर चोट के निशान मिले थे. उसके चेहरे पर भी चोट के निशान बताए गए हैं. डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई है और चेहरे पर पांच जगह चोट के निशान मिले हैं. शिवानी के परिवार ने उसके पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद से यश फरार है. पुलिस उसकी तलाश में ग्वालियर समेत दूसरे स्थानों पर दबिश दे रही है.
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



