Image Slider

Last Updated:

मथुरा के केशव देव मंदिर का निर्माण भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ ने करवाया था. यह एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से चंद कदमों की दूरी पर भगवान केशव देव का यह मंदिर बना हुआ है. मंदिर की पुजारी गिरिराज शरण गोस्वामी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि ठाकुर जी की अद्भुत लीला है और यहां भगवान का चमत्कार हुआ था.

ख़बरें फटाफट

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ऐसा मंदिर है, जहां 24 अवतार में विराजमान होकर भगवान केशव देव अपने भक्तों को दर्शन देते हैं. 24 अवतार केवल साल में दो बार रखे जाते हैं. अक्षय तृतीया और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर इन दोनों स्वरूपों के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु अपने आप को धन्य मानते हैं. भगवान केशव देव से प्रार्थना करते हैं. श्री कृष्णा और भगवान केशव देव का एक अलग ही नाता है और इस मंदिर की अपनी ही एक अलग ही परंपरा है.

कृष्ण के प्रपौत्र नें मंदिर का कराया था निर्माण

इस मंदिर का निर्माण भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ ने करवाया था. यह एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से चंद कदमों की दूरी पर भगवान केशव देव का यह मंदिर बना हुआ है. भगवान केशव देव मंदिर की पुजारी गिरिराज शरण गोस्वामी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि ठाकुर जी की अद्भुत लीला है और यहां भगवान का चमत्कार हुआ था. राजा अमरीश और राजाराम के भाई शत्रुघ्न ने इस मंदिर में स्थापित किए. गिरिराज शरण गोस्वामी ने यह भी बताया कि केशव देव क़ी यह मान्यता है कि यह वही पवित्र स्थान है, जहां कंस के कारागार में माता देवकी और वासुदेव के यहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था.

24 अवतारों का होगा दर्शन

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मंदिर का सबसे पहला निर्माण भगवान कृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने लगभग 5,000 वर्ष पहले कराया था. भक्तों का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने और पूजन करने से शांति, आध्यात्मिक संतोष और श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है. अक्षय तृतीया और जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर भगवान के विशेष स्वरूपों (जैसे 24 अवतारों और चंदन लेप) के दर्शन होते हैं, जिनकी शास्त्रों में बड़ी महिमा बताई गई है. श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आ रहा है. 24 अवतारों के दर्शन भगवान केशव देव के इस मंदिर में होंगे. विभिन्न कार्यक्रम मंदिर में जन्माष्टमी के दौरान कराए जाएंगे. यहां आने वाले श्रद्धालु भी भगवान की भक्ति में नजर आएंगे ऐसी व्यवस्थाएं मंदिर की ओर से कराई गई हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||