Image Slider

Last Updated:

Success Story Pooja: पूजा ने अपने पति के सहयोग से मशरूम लगाने की शुरुआत की. शुरू में पूजा ने दो बैग लगाए और दो बैग से आज मशरूम के 6000 तक बैग उनके पास मौजूद है. उन बैग से लाखों रुपए की मशरूम निकलती है और साल में पूजा 15 से 20 लाख रुपए की बचत भी कर रही है. दसवीं पास पूजा का यह बिजनेस सरकारी नौकरी वालों को भी पीछे छोड़ रहा है. जिन्होंने शादी से पहले भी कुछ ऐसा काम करने का सोचा जिससे कि वह एक अच्छा पैसा कमा सके. लेकिन शायद शादी से पहले ऐसा मंजूर नहीं था शादी होने के बाद उन्होंने अपने घर को अच्छे तरीके से चलाने के लिए पति से विचार विमर्श किया और घर पर मशरूम लगाने का सोचा.

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर को मशरूम का हब कहा जाता है. उत्तर प्रदेश में मशरूम उत्पादन में सहारनपुर नंबर एक स्थान रखता है, यहां का तापमान कई तरह की मशरूम की वैरायटी के लिए बेहतर माना जाता है. युवा ही नहीं यहां पर महिलाएं भी अपने घर पर रहकर मशरूम की खेती से एक अच्छी इनकम जनरेट कर रही है. हम बात कर रहे हैं सहारनपुर की रहने वाली पूजा की. जिन्होंने शादी से पहले भी कुछ ऐसा काम करने का सोचा जिससे कि वह एक अच्छा पैसा कमा सके. लेकिन शायद शादी से पहले ऐसा मंजूर नहीं था शादी होने के बाद उन्होंने अपने घर को अच्छे तरीके से चलाने के लिए पति से विचार विमर्श किया और घर पर मशरूम लगाने का सोचा.

पति ने पूजा का दिया साथ

पति ने पूजा का साथ दिया और पूजा ने अपने पति के सहयोग से मशरूम लगाने की शुरुआत की. शुरू में पूजा ने दो बैग लगाए और दो बैग से आज मशरूम के 6000 तक बैग उनके पास मौजूद है. उन बैग से लाखों रुपए की मशरूम निकलती है और साल में पूजा 15 से 20 लाख रुपए की बचत भी कर रही है. दसवीं पास पूजा का यह बिजनेस सरकारी नौकरी वालों को भी पीछे छोड़ रहा है. पूजा ने महिलाओं को भी प्रेरित करने का काम किया है जो केवल शादी के बाद एक ग्रहणी बनकर रह जाती है और यह सोचती है कि वह कुछ काम नहीं कर सकती. जो घर पर रहकर इस तरह का काम कर लाखों रुपए कमा सकती है.

दसवीं पास पत्नी ने पति को बनाया लखपति

पूजा सैनी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हम 2018 से मशरूम को लगा रहे है. मशरूम को लगाने की प्रेरणा हमें सहारनपुर कृषि विज्ञान केंद्र से मिली. शादी होने के 3 महीने बाद ही मेरे पति और मैंने मशरूम की ट्रेनिंग ली थी और उस समय हमने केवल मशरूम के दो बैग से शुरुआत की थी. आज हम 5000 से 6000 बैग लगाते हैं और हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम मशरूम के दो बैग से 15 से 20 लाख रुपए तक की साल में कमाई कर सकेंगे. आज हम घर में रहकर एक अच्छी कमाई कर रहे हैं हमें घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती बहुत अच्छा लगता है. इस काम को अपने घर में कोई भी महिला कर सकती है.

इस विधि से तैयार करती हैं मशरूम

पूजा बताती हैं कि वह मात्र दसवीं पड़ी हुई हैं. वह मशरूम की कई वैरायटी जिसमें मिल्की मशरूम, ओयस्टर मशरूम, बटन मशरूम, धींगरी मशरूम, कीड़ा जड़ी मशरूम, पोटबेलो मशरूम सहित कई तरह की मशरूम को लगाती है. उनके बैग तैयार करने के लिए हम भूसे का इस्तेमाल करते हैं. एक बैग को तैयार होने में ₹60 से लेकर ₹120 का खर्च आता है और एक बैग हमें लगभग तीन से 5 किलो तक मशरूम दे देता है. बैग तैयार होने के बाद 15 से 20 दिन में मशरूम निकलनी शुरू हो जाती है जो की तीन से चार महीने तक चलती है. जिसकी कीमत ₹200 प्रति किलो के हिसाब से मिलती है हमारी यह मशरूम दिल्ली, देहरादून तक जाती है डिमांड इतनी है कि हम इसको पूरा नहीं कर पाते.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||