Image Slider

Last Updated:

90 के दशक में सलमान खान ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1989 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के बाद तो भाईजान को काम के लाले पड़ गए थे.
इस ब्लॉकबस्टर के बाद सलमान के करियर में अचानक ऐसा दौर आया, जब उन्हें कई महीनों तक कोई काम नहीं मिला. हालात देखकर उनके पिता सलीम खान ने बेटे के लिए एक अनोखा रास्ता निकाला. इसके बाद जो हुआ, उसने सलमान के करियर को एक नई दिशा दे दी. कौन से है वो फिल्म और क्या कारण था चलिए बताते हैं…

Zoom

सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में सलमान खान का नाम आज उन सितारों में लिया जाता है, जिनकी फिल्मों की सफलता अपने आप में एक बड़ा इवेंट बन जाती है. ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘करण अर्जुन’, ‘वांटेड’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों ने उनके स्टारडम को अलग-अलग दौर में मजबूत किया. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता हमेशा आसान नहीं था. करियर के शुरुआती दौर में सलमान को एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. 1989 में आई उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें पहचान तो दिलाई, लेकिन उसके बाद काम के लिए उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ा. बेटे के करियर की ये हालात देख सलीम खान ने एक ‘फर्जी’ खेला किया था.

ये हम नहीं बल्कि सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि कैसे म्यूजिकल ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी उन्हें 6 महीने तक कोई फिल्म नहीं मिली थी और इसके पीछे के वजह बनी थी फिल्म की हीरोइन.

जब काम के पड़ गए लाले

‘मैंने प्यार किया’ सलमान के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक साबित हुई. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी नजर आई थी. फिल्म 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी और उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई. लेकिन इस फिल्म के बाद सलमान खान को काम के लाले पड़ गए थे.

हिट फिल्म के बाद भी नहीं मिला काम

सलमान खान ने ‘आप की अदालत’ में अपने शुरुआती करियर का यह किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया कि ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज होने के बाद उन्हें कई महीनों तक कोई काम नहीं मिला. उस समय भाग्यश्री ने शादी करने और फिल्मों से दूर रहने का फैसला किया था. सलमान के मुताबिक, इंडस्ट्री में ऐसा माना जाने लगा कि फिल्म की सफलता की मुख्य वजह भाग्यश्री थीं और उनका खुद का योगदान ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं था.

पिता ने निकाला अनोखा रास्ता

जब सलमान के पास काम नहीं था, तब उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान ने बेटे का करियर बचाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला. सलमान के मुताबिक, सलीम खान ने फिल्ममेकर जीपी सिप्पी से संपर्क किया और उनसे सलमान को एक फिल्म के लिए साइन किए जाने की घोषणा करवाने को कहा. इसके बाद एक ट्रेड मैगजीन में खबर छपी कि ‘जीपी सिप्पी ने सलमान खान को साइन किया’. खास बात यह थी कि जिस फिल्म की घोषणा हुई थी, वह वास्तव में बनी ही नहीं थी. इस खबर के बाद इंडस्ट्री में सलमान को लेकर दोबारा हलचल शुरू हुई और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||