गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इंजन में खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोपा) की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट ने सुबह करीब 9:16 बजे उड़ान भरी थी। 14 मिनट बाद 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान एविएशन ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के डेटा के मुताबिक, जब विमान ने वापस गोवा की ओर मुड़ना शुरू किया, तब यह करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। यात्रियों और तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं फिलहाल विमान में कितने यात्री सवार थे और इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिगो की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। यात्रियों को तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं दी गई। खबर अपडेट की जा रही है…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



