Aaj ka Dhanu Rashifal 1 September 2026: धनु राशिवालों के लिए 2 सितंबर 2026 का दिन शुभ रहने वाला है. क्योंकि बुधवार को शुक्र अपनी राशि तुला में प्रवेश करेंगे. जिससे धनु राशि के जातकों के लिए आय और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. इस गोचर से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा, तथा वैवाहिक जीवन में स्नेह बढ़ेगा.
जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 2 सितंबर 2026 का दिन शुभ रहने वाला है. शुक्रदेव अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इस दिन शुक्र धनु राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे. जिसे आय, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति, मित्रों और सामाजिक संपर्कों का भाव माना जाता है. ऐसे में इस गोचर का सीधा असर जातकों की आर्थिक स्थिति और पेशेवर जीवन पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि लंबे समय से मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस दिन अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है. उन्हें लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक और व्यावसायिक संपर्क मिलने की संभावना है.
आज मजबूत होने वाली है आर्थिक स्थिति
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि शुक्र के प्रभाव से इस दिन धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. कमाई के नए स्रोत विकसित होने के योग बनेंगे. कारोबारियों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. उन्होंने बताया कि इस दिन आपको नई डील, साझेदारी और पुराने संपर्कों के माध्यम से लाभ मिल सकता है. जो लोग व्यापार का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. निवेश के क्षेत्र में भी सोच-समझकर उठाए गए कदम लाभ दे सकते हैं, हालांकि किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा. नौकरी में कार्यक्षमता बढ़ेगी और अपने काम का बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकता है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी इच्छाएं पूरी होने के योग बनेंगे. वाहन या घर से संबंधित किसी योजना में भी प्रगति हो सकती है.
वैवाहिक जीवन में बढ़ने वाला है स्नेह
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शुक्र के गोचर के कारण आज का दिन धनु राशि के जातकों की इच्छाओं की पूर्ति कर सकता है. इस दिन आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता आएगी और वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इस दिन आपको सफेद मिठाई का दान करना चाहिए और माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करना शुभ रहेगा. धनु राशि वालों के लिए इस दिन शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 7 रहेगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


