समय रैना को महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस से मिला सम्मान, तो भड़क उठे सुनील पाल
Image Slider
Last Updated:
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सम्मान मिलने पर सुनील पाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पुराने विवाद और पुलिस मामलों का जिक्र करते हुए सुनील पाल ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि गाली-गलौज और विवादों से घिरे रहने वाले व्यक्ति को इस तरह सम्मानित करने से नए कॉमेडियंस के बीच गलत संदेश जाएगा, जिससे वे सफलता पाने के लिए कंट्रोवर्सी का रास्ता चुन सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
सुनील पाल ने समय रैना पर जमकर निकाली भड़ास.
नई दिल्ली. मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर पिछले साल विवादों में रहे हैं. उन्हें कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े थे. अब समय रैना को मुंबई में 26 अगस्त को आयोजित एक साइबर-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित किया. लेकिन यह कॉमेडियन सुनील पाल को रास नहीं आया और अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं.
सुनील पाल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते हैं, ‘दोस्तों में आज मैं शूटिंग कर रहा हूं और सुबह-सुबह मुझे खबर मिली है कि महाराष्ट्र सरकार ने समय रैना को सम्मान दिया है. घोर कलयुग आ गया है, घोर कलयुग. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में कंटेस्टेंट और पैनलिस्ट भद्दी गालियां देते हैं.