Image Slider

Last Updated:

Bareilly Mayor Rakhi Bandhan Programme: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मेयर ने आज राखी बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं पहुंच गई और भगदड़ मच गई. वहीं उमस और गर्मी के चलते कई महिलाओं की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान एक महिला की मौत हो गई.

Zoom

बरेली में राखी बंधन कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मेयर उमेश गौतम को राखी बंधन कार्यक्रम में बड़ी घटना घटित हो गई है. राखी बंधन कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था के चलते हादसा हो गया. उम्मीद से ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में पहुंच गईं, जिसके चलते राखी बंधन कार्यक्रम में भगदड़ मच गई. वहीं भारी उमस और गर्मी की वजह से भी कई महिलाओं की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

यूनिवर्सिटी भी चलाते हैं भाजपा मेयर
वहीं मृतक महिला के परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत और पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने भी किसी भी तरह की घटना से इनकार किया है. थाना कोतवाली के बरेली क्लब में राखी बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ था. बता दें कि भाजपा मेयर उमेश गौतम इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के मालिक भी हैं. उन्होंने गुरुवार को बरेली क्लब ग्राउंड में राखी बंधवाने का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें उनके बेटे पार्थ गतौम भी मौजूद थे.

20 हजार से अधिक महिलाएं पहुंचीं कार्यक्रम में
दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक महिलाएं पहुंच गईं, जिससे महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी. इस बीच धक्का-मुक्की में कई महिलाएं गिर गईं और बेहोश हो गईं. कार्यक्रम में महिलाओं से राखी बंधवाने के बाद साड़ी और पैसे दिए जा रहे थे. वहीं एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि महिलाओं को बसों में भरकर कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनकी वापसी का कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया.

बीजेपी नेता की मामी निकली मृतक महिला
जिस महिला की मौत हुई है, उसकी पहचान मधु सिंह के रूप में हुई है. मधु सिंह भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजन तोमर की मामी बताई जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मधु के घायल होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पतात लाया गया. लेकिन परिजनों को सूचना नहीं दी गई. उन्हें किस अस्पताल में रखा गया है, उसकी भी जानकारी नहीं दी. हालांकि बाद में उनकी मौत हो गई. उन्हंने बताया कि काफी महिलाएं भीड़ में दबी थीं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||