- कॉपी लिंक
बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
वहीं, नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं।
उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार को चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे कुछ देर के लिए बाधित हुआ।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। शिमला मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड्स और भारी बारिश के चलते राज्य में 70 सड़कें बंद हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
तस्वीर बिहार के वैशाली की है, जहां गंडक नदी गंगा में मिलती है। यहां देसरी, गनियारी घाट से सटे गांवों में पानी घुसने लगा है।
यूपी में गुरुवार सुबह से शाम तक महोबा में सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सड़कें डूबने से कई जगह जाम लगा रहा।
मध्य प्रदेश के निवाड़ी में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। हाईवे पर ट्रैफिक थम गया है।
राजस्थान में कोटा के नोनेरा डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते डैम के गेट खोल दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के ग्राम तेतरडीह में कृषि विभाग का बांध टूट गया। पानी खेतों में भरने से धान की फसल को नुकसान हुआ है।
देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश की संभावना
उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ गरज और बौछारें पड़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना
बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल
01:30 AM28 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों के तापमान
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



