Image Slider

होमखेलक्रिकेटENG vs PAK: अब्बास की घातक गेंदबाजी से लॉर्ड्स में पाकिस्तान की दमदार वापसी

Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दमदार वापसी कर ली है. दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 248 रन के स्कोर इंग्लैंड के 9 विकेट गिरा दिए हैं. इंग्लैंड के लिए खेल के दूसरे दिन गस एटकिंसन और जोश टंग पारी को आगे बढ़ाएंगे. गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

Zoom

पाकिस्तान के लिए विकेट लेने के बाद मोहम्मद अब्बास

नई दिल्ली: मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली की दमदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन अपना शिकंजा कस लिया. दिन के खेल की समाप्ति तक मेजबान इंग्लैंड ने 248 रन बनाने में अपने 9 विकेट गंवा दिए. टीम के लिए दूसरे दिन गस एटकिंसन और जोश टंग पारी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. एटकिंसन 27 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जोश टंग ने 1 रन बनाया है.

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में खेल के पहले दिन मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया. मोहम्मद अब्बास ने पहले दिन कुल 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मोहम्मद अली के खाते में 3 विकेट आए. वहीं, खुर्रम शहजाद ने भी एक विकेट निकाला. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी से मेजबान टीम को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया.

पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की हुई थी खराब शुरुआत

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. कप्तान का यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ. पाकिस्तान ने खेल के पहले ही सेशन में इंग्लैंड के 4 विकेट झटक लिए. हालांकि, लंच ब्रेक के बाद जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने मिलकर पारी को लगभग संभाल लिया, लेकिन टी ब्रेक के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने फिर से दमदार वापसी कर इंग्लैंड की हालत खराब कर दी.

इंग्लैंड के लिए स्मिथ और कॉक्स ने लगाई फिफ्टी

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली. जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जबकि कॉक्स ने 105 गेंदों में 55 रन बनाए. इसके अलावा बेन डकेट और डेन लॉरेंस ने 17-17 रनों की साझेदारी की, जबकि हैरी ब्रूक ने 15 और जोफ्रा आर्चर ने 14 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं रहा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||