Last Updated:
Nepal Premier League की टीम काठमांडू गोरखाज ने पूर्व भारतीय टेस्ट विकेटकीपर केएस भरत को साइन किया है. नेपाल प्रीमियर लीग 26 अक्टूबर से काठमांडू में शुरू होना है. भरत के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है, वह आईपीएल में DC और RCB से खेल चुके हैं जबकि गुजरात टाइटन्स और केकेआर का भी हिस्सा रहे हैं.
नेपाल प्रीमियर लीग में खेलेंगे केएस भरत
आईपीएल में DC और RCB से खेले
आईपीएल का अनुभव उन्हें नेपाल प्रीमियर लीग में आएगा. वह 2021 के सीजन में आरसीबी तो 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. वह 2023 में गुजरात टाइटंस और 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें बहुत कम मौके मिले. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए विकेटकीपिंग कर चुके केएस भरत रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज थे.
साल 2026 में लिया संन्यास
भरत ने साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. उन्हें नवंबर 2019 में पहली बार भारतीय टीम में बुलाया गया, लेकिन अपने डेब्यू के लिए फरवरी 2023 तक इंतजार करना पड़ा. केएस भरत ने अपने टेस्ट करियर में जो सात मैच खेले, उसमें से पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो दो इंग्लैंड के खिलाफ आए. चार घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में और एक ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल.
पंत और साहा से होती थी टक्कर
बतौर विकेटकीपर उनके खेल पर कोई उंगली नहीं उठा सकता था, लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव था. अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. नतीजतन 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बीच में ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. भरत की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए बेहतरीन विकेटकीपर ऋधिमान साहा और आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत से सीधी टक्कर थी.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



