अजय देगवन ने ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का किया ऐलान, वहां मोहलाल की ‘Drishyam 4’ भी कंफर्म
Image Slider
Last Updated:
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऐलान ऑफियल रूप से कर दिया है. साथ ही मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ साथ रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. वहां दूसरी गुडन्यूज ये है कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 4’ भी कंफर्म हो गयी है. ये फ्रैंचाइजी सस्पेंस थ्रिलर की वजह से लोगों को खूब पसंद आई थी.
अजय देवगन के करियर की सबसे तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ एक बार नए अंदाज में लौट रही है. फिल्म की तीसरी किश्त का ऐलान हो चुका है. अजय देवगन एक बार फिर आइकॉनिक रोल विजय सलगांवकर लौट रहा है. ‘दृश्यम 3’ का का मेकर्स ने फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. इससे पहले ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट और दूसरा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था. वहीं दूसरी ओर साउथ वाली ‘दृश्यम 4’ के आने का रास्ता भी साफ हो गया है. ‘दृश्यम’ मूल रूप से मलयालम फिल्म का रीमेक है. ऑरिजनल फिल्म के हीरो मोहनलाल हैं. उन्होंने भी एक दिन पहले ही ‘दृश्यम 4’ का ऐलान किया है. चलिए दोनों फिल्मों के बारे में बताते हैं.
‘दृश्यम’ मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म सीरीज है. जिसे जीतू जोसेफ ने बनाया है. इसमें मोहनलाल ने लीड रोल प्ले किया. इसी की तर्ज पर अजय देगवन सेम टाइटल से हिंदी में ‘दृश्यम’ बनाई. बॉक्स ऑफिस पर साउथ से लेकर हिंदी तक पर इन फिल्मों का खूब बोलबोला हुआ.