Image Slider

Last Updated:

Lucknow Buffalo Auction: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से बरामद की गई 200 भैंसों की नीलामी थोड़ी देर में शुरू होगी. इन भैंसों की बेस प्राइस 31000 रुपए है. बता दें कि अवैध डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 200 भैंसों को बरामद कर लिया था.

Zoom

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से बरामद भैंसों की नीलामी होने वाली है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध डेयरी से बरामद की गई भैंसों की थोड़ी देर में नीलामी शुरू होगी. नीलामी में करीब 200 भैंस रखी गई हैं, जिनकी बेस प्राइस 31000 रुपए है. बता दें कि पारा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से डेयरी चलाए जा रहे थे, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को अवैध डेयरी हटाने को कहने लगी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया. यहां तक की एक दारोगा का गला भी घोंटने का प्रयास किया और फिर लोहे की जंजीर से हमला कर दिया. साथ ही पथराव भी किया.

पुलिस ने की थी कार्रवाई
इसके बाद इस पूरे प्रकरण की पुलिस ने जांच शुरू की. घटना के अगले दिन सुबह से ही लखनऊ पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने छापेमारी शुरू की और अवैध डेयरी संचालकों के खिलाफ मुहिम चलाई. इस दौरान कई अवैध डेयरी को बंद करा दिया गया. वहीं जिन लोगों ने पुलिस अधिकारी को जान से मारने कोशिश की और नगर नैगम पर पथराव किया, उनकी तलाश में छापेमारी भी की. पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम अवैध डेयरी संचालकों को खाली कराने में जुट गई. नगर निगम की टीम के द्वारा भैंसों को पकड़ कर गाड़ियों में लादा गया.

इलाके में हो सकता है बुलडोजर एक्शन
पुलिस का दावा है कि जल्द सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे. हो सकता है कि आने वाले दिनों में इलाके के एसडीएम आरोपियों के प्रॉपर्टी के कागजात चेक करें और अनियमितता मिली तो प्रशासन नोटिस चस्पा करने के बाद बुलडोजर कार्रवाई कर सकती है. आपको बता दें की अवैध डेयरी हटाने पहुंची थी नगर निगम और पुलिस टीम से आरोपियों ने मारपीट की और पथराव किया था. यहां तक की गला दबाकर दरोगा की हत्या करने का प्रयास भी किया था.

हमले को लेकर एफआईआर दर्ज
आरोप है की लोहे की जंजीर से दारोगा के सिर पर वार किया गया था, जिससे उनका सिर फट गया. हंगामा, हाथापाई, मारपीट के फोटो, वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. गौरतलब है की अवैध डेयरी हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर रविवार शाम पारा इलाके में पहुंची थी. आरोप है की एक महिला ने चौकी इंचार्ज के सिर पर लोहे की मोटी जंजीर से वार किया था. पथराव में नगर निगम की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए थे. आठ नामज़द और कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||