Anupama Written Update: अनुपमा के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले बड़ा ट्विस्ट आया है. परितोष के लाए स्नैक्स खाने के बाद अनुपमा के टेस्ट बड्स गायब हो गए हैं. बिना स्वाद के कुकिंग फिनाले जीतना अनुपमा के लिए नामुमकिन लग रहा है और उन पर डिसक्वालिफाई होने का खतरा मंडरा रहा है. नीचे पढ़ें खबर.
फिनाले से ठीक पहले अनुपमा के साथ एक ऐसा हादसा हो जाता है, जिससे उनके फिनाले जीतने का सपना पूरी तरह से खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है.
अनुपमा का टेस्ट बड हुआ गायब
शाह परिवार में सब लोग खुशियों के साथ अनुपमा को ऑल द बेस्ट कहते हैं. लीला अनुपमा का मुंह मीठा कराती है, लेकिन मिठाई खाते ही अनुपमा को अहसास होता है कि उन्हें स्वाद ही नहीं आ रहा है. अनुपमा को अहसास होता है कि उनके टेस्ट बड्स पूरी तरह से गायब हो चुके हैं और वे किसी भी चीज का स्वाद महसूस नहीं कर पा रही हैं. बिना टेस्ट के कुकिंग कॉम्पटीशन में बने रहना अनुपमा के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. डिग्विजय और हसमुख तुरंत अनुपमा को डॉक्टर के पास ले जाते हैं. डॉक्टर बताते हैं कि स्वाद वापस आने में थोड़ा टाइम लगेगा, जिससे पूरा शाह परिवार परेशान हो जाता है.
परितोष की हरकत पर उठा सवाल
शाह परिवार में सब लोग सोचने लगते हैं कि अचानक अनुपमा के टेस्ट बड्स कैसे चले गए. तभी बंकू सवाल उठाता है कि अनुपमा ने ऐसा क्या खाया था. अनुपमा को याद आता है कि उन्होंने परितोष का लाया हुआ स्नैक खाया था. अनुपमा जब परितोष से सच बोलने को कहती है, तो परितोष खुद को बेकसूर बताने की कोशिश करता है. हालांकि पाखी को भी परितोष पर शक होता है. अनुपमा इस बात से इतनी हताश हो जाती हैं कि वे कहती हैं अगर पेंटर की आंखें चली जाएं, तो वह रंगों से कैसे खेलेगा. इसी सोच के साथ अनुपमा कॉम्पटीशन से पीछे हटने का मन बनाने लगती हैं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



