- Hindi News
- Career
- Alwar School Principal Viral Video Controversy | Students Picnic Dam
- कॉपी लिंक
अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इसमें प्रिसिंपल बिना कपड़ों के 11वीं से लेकर 12वीं क्लास की छात्राओं के साथ बांध में नहाता और उनको गोद में उठाता हुआ नजर आ रहा है। प्रिंसिपल का नाम लालचंद मीणा है। 5 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद वे स्कूल की करीब 200 छात्राओं को पिकनिक के लिए लगभग 2 किमी दूर भराज डैम ले गया था।
पिछले 4 साल से लगी है पाबंदी
प्रिंसिपल बच्चों को पैदल सरिस्का जंगल से सटे रास्ते से करीब 2 किलोमीटर दूर बांध पर ले गया। इस रास्ते में टाइगर का मूवमेंट रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की पाल करीब 5 से 6 फीट चौड़ी है। यहां पहले भी कई बच्चों और युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे की आशंका को देखते हुए पिछले करीब 4 साल से यहां जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
तत्काल सस्पेंड किया गया
इस घटना के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बिकानेर द्वारा प्रिंसिपल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन ऑर्डर आने के बाद सोशल मीडिया पर मीणा और स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो गया।
विभाग ने कहा कि प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं के साथ किया गया व्यवहार सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्धारित आचार संहिता के खिलाफ है। राजस्थान सिविल सेवा (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल और अपील) नियम, 1958 के नियम 13(1) के तहत मीना के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
घटना के बाद स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने दिखाई नाराजगी
आदेश में कहा गया है कि सस्पेंशन की अवधि के दौरान मीना का मुख्यालय बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में रहेगा। वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया था और बिना लाइफ जैकेट के बांध में उतार दिया। कोई महिला टीचर भी इन छात्राओं के साथ नहीं थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें
सर और मैडम बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं:बच्चों की शिकायत- 3 बजे छुट्टी कर देते हैं, अंदर किसी को आने नहीं देते
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विकासखंड के बिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि सर और मैडम स्कूल आते तो हैं लेकिन हमें पढ़ाते नहीं है। वे हमारी जल्दी छुट्टी कर बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। हमारे स्कूल का टाइम 4 बजे तक है। लेकिन हमारी 3 बजे ही छुट्टी कर दी जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



