Asim Riaz Hits Back At Ex Himanshi Khurana: पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले बयान पर असीम रियाज का गुस्सा फूटा है. असीम ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए हिमांशी और पारस दोनों की क्लास लगाई है और स्क्रीनशॉट लीक करने की वॉर्निंग दी है. पढ़ें पूरी खबर-
हिमांशी और पारस छाबड़ा पर भड़के आसिम रियाज
असीम ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके हिमांशी खुराना और पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. इसके साथ ही असीम ने हिमांशी को साफ वॉर्निंग दी है कि वे उनका नाम लेकर विक्टिम कार्ड न खेलें, वर्ना उनके पास ऐसे कई सीक्रेट्स और स्क्रीनशॉट्स मौजूद हैं जिन्हें सामने लाते ही पूरी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.
धर्म परिवर्तन के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
असीम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने अपनी लाइफ में कभी भी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. असीम ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि उन्होंने सिर्फ फिटनेस में मदद की थी और आज उनके नाम का गलत इस्तेमाल करके नफरत फैलाई जा रही है. उन्होंने हिमांशी पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म बहुत ही सेंसिटिव मुद्दा है और सिर्फ अटेंशन पाने के लिए इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करना बहुत बचकानी हरकत है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



