बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की लगभग 55 साल पुरानी एक अनसीन तस्वीर साझा की है. शिमला में क्लिक की गई इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह अपने माता-पिता, भाई और चाचाओं के साथ नजर आ रहे हैं. इस खास फोटो को शेयर करते हुए एक्टर पुरानी यादों में खो गए. उन्होंने बताया कि उस दौर में फैमिली फोटो खिंचवाना किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होता था. तब न मोबाइल थे और न फिल्टर, बस एक ही क्लिक में रिश्तों का सच्चा प्यार और गर्माहट कैद हो जाती थी.
अनुपम खेर की फैमिली फोटो वायरल हो रही है.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी यादें और किस्से शेयर करते हैं. अब उन्होंने अपने परिवार की करीब 55 साल पुरानी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है, जो शिमला में खींची गई थी. इस तस्वीर में वह अपने माता-पिता, भाई और चाचाओं के साथ नजर आ रहे हैं. इस खास फ्रेम को शेयर करते हुए अनुपम खेर भावुक हो गए और उन्होंने उस दौर की सादगी को याद किया, जब पूरे परिवार का एक साथ फोटो खिंचवाना किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होता था.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर की झलक दिखाई है जो कई दशक पहले शिमला में क्लिक गई थी. इसमें उनके पिता पुष्कर नाथ खेर, मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर और उनके पिता के भाई पंडित बृजनाथ खेर और प्यारे लाल खेर नजर आ रहे हैं. पूरा परिवार बेहद सलीके से तैयार होकर कैमरे के सामने बैठा और खड़ा दिखाई दे रहा है. अनुपम खेर ने इस पोस्ट के साथ खूबसूरत नोट भी शेयर किया है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



