Last Updated:
world test championship points table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना दबदबा कायम रखा है. टीम का जीत प्रतिशत 80 हो गया है, जिससे वह सबसे ऊपर मजबूती से बनी हुई है. वहीं, बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.6 से घटकर 55.5 हो गया है, लेकिन उसे रैंकिंग में नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि भारत का मौजूदा जीत प्रतिशत 53.3 है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश चौथे और भारत 5वें नंबर पर.
ऑस्ट्रेलिया फिर टॉप पर
पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों मिली चौंकाने वाली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 77.78 पर आ गया था. हालांकि, मैके में शानदार वापसी करते हुए पैट कमिंस की टीम ने दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत बढ़कर 80.00 हो गया है. इसके साथ ही टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा तालिका में अपना टॉप पर बरकरार रखा है.
बांग्लादेश को झटका, लेकिन भारत से आगे
बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में बड़ी छलांग लगाई थी. उस जीत के बाद उसका जीत प्रतिशत बढ़कर 66.67 हो गया था और वह भारत को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया था, लेकिन दूसरे टेस्ट में हार के बाद बांग्लादेश का जीत प्रतिशत घटकर 55.56 हो गया है. इसके बावजूद वह अभी भारत से आगे है, क्योंकि भारत का जीत प्रतिशत 53.33 है. टीम इंडिया अगर श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में हरा देती है तो बांग्लादेश को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी.
दो दिन में खत्म हुआ मुकाबला
मैके टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बना दिया था. पहले दिन मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी बढ़त हासिल की. शोरिफुल इस्लाम की शानदार गेंदबाजी के बावजूद कैमरन ग्रीन ने 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 210 रन तक पहुंचाया. इसके बाद दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम सिर्फ 95 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने चाय के ब्रेक के तुरंत बाद मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सबसे छोटे टेस्ट मैचों में से एक रहा.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



