Kannauj Latest News : कन्नौज पुलिस की सतर्कता से सोने की तस्करी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गश्त के दौरान तालग्राम पुलिस की जीप एक कार से टकरा गई. हादसे के बाद पुलिस ने कार में सवार लोगों से पूछताछ की तो एक युवक नेपाल का मिला. शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें ब्रीफकेस के अंदर करीब 10 किलो सोने के 10 बिस्कुट मिले.
SP विनोद कुमार ने पकड़े 10 सोने के बिस्कुट.
कन्नौज एसपी विनोद कुमार के मुताबिक, तालग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर गश्त के दौरान पुलिस जीप से महराजगंज जिले की एक ब्रेजा कार टकरा गयी. टक्कर के बाद ब्रेजा डिवाइडर पर चढ़कर रुक गयी. पुलिस की गाड़ी भी किनारे डिवाइडर में फंस गयी. जिसके बाद तालग्राम पुलिस ने कार के पास पहुंच गाड़ी में बैठे युवकों से पूछताछ की तो एक ने खुद को महाराजगंज जिले का बताते हुये अपना नाम संदीप जायसवाल बताया जबकि दूसरा नेपाल का सरोज पंत निकला. पुलिस को शक हुआ तो दोनों को बाहर निकालकर गाड़ी की तलाशी ली गयी.
तलाशी के दौरान कार में रखे ब्रीफकेस को जब खो ला गया तो पुलिस की आंखे फटी की फटी रह गयी. ब्रीफकेस में करीब दस किलो वजन के 10 सोने के बिस्किट रखे थे. मामला सोना तस्करी से जुड़ा लगा देख दोनों तस्करों को थाने ले जाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी गयी. ब्रीफकेस में मिले सोने के मूल्यांकन के लिए एसबीआई की गोल्ड मूल्यांकन टीम को बुलाया गया. जिसने सोने को 24 कैरेट का बता कीमत 15 करोड़ से ज्यादा बतायी.
टैक्स चोरी का मामला जान पुलिस ने जीएसटी विभाग के अधिकारी बुलाये. जीएसटी टीम को जब पूछताछ में पता चला की सोना नेपाल के रास्ते गोरखपुर लाया गया और उसके बाद दिल्ली ले जाया जा रहा था तो अंतर्राष्ट्रीय सोना तस्करी का मामला जान पुलिस ने कस्टम विभाग को सूचना दे दी. देर शाम पहुंची कस्टम विभाग की टीम ने तालग्राम थाने में जरूरी लिखा पढ़ी की, इसके बाद दोनों तस्करों को लेकर अपने साथ चली गयी. पूरे प्रकरण के बारे में बताते हुये एसपी कन्नौज विनोद कुमार ने बताया की आगे की विधिक कार्यवाही कस्टम विभाग करेगा.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


