Image Slider

होमखेलक्रिकेटसारांश जैन का हुआ टीम इंडिया में टेस्ट डेब्यू, रविंद्र जडेजा ने पहनाई कैप

Last Updated:

Saransh Jain Test Debut: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में ऑफ स्पिनर सारांश जैन अपना डेब्यू कर रहे हैं. सारांश को टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट कैप दिया. सारांश टीम में कुलदीप यादव की जगह लेंगे. कुलदीप यादव गॉल टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन वह गेंदबाजी में पूरी तरह से फेल रहे, जिसके कारण टीम इंडिया में बदलाव करना पड़ा.

Zoom

सारांश जैन का हुआ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भारत की तरफ से स्पिनर सारांश जैन अपना डेब्यू कर रहे हैं. टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश पिछले दो दिनों से नेट्स में जमकर गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने शनिवार को काफी देर तक बल्लेबाजी भी की थी. सारांश को टीम में कुलदीप यादव की जगह खेलने का मौका मिला है. टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि कुलदीप को इंफेक्शन हुआ है, जिसके कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है.

सारांश जैन का पिछला घरेलू सीजन शानदार रहा था. मध्य प्रदेश के इस स्पिन ऑलराउंडर ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में दमदार प्रदर्शन किया था. यही कारण है कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है. पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन की बात करें तो सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए 518 रन बनाने के साथ-साथ 30 विकेट भी अपने नाम किए थे.x

साल 2014 में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू

33 साल के सारांश जैन का फर्स्ट क्लास करियर बहुत शानदार रहा है. उन्होंने साल 2014 में मध्य प्रदेश के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. सारांश अब तक कुल 54 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी में सारांश 14 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुके हैं. रेड बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजी के अलावा सारांश ने अपनी गेंदबाजी से भी धूम मचाई है. इस फॉर्मेट में वह 27.30 की औसत से 188 विकेट चटका चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 71 रन देकर 9 विकेट रहा है.

लिमिटेड ओवरों के खेल में भी प्रभावी हैं सारांश

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अलावा सारांश लिमिटेड ओवरों के खेल में भी काफी प्रभावी रहे हैं. सारांश अब तक कुल 47 लिस्ट-ए और 20 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. लिस्ट-ए में उन्होंने 553 रन बनाने के साथ 38 विकेट भी अपने नाम किए हैं. वहीं, टी20 में उनके नाम कुल 18 विकेट दर्ज हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||