Image Slider

Last Updated:

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. तापसी ने अपने बरसों पुराने विवाद पर कहा कि उन दोनों के बयान से लोग उनकी परवरिश और बैकग्राउंड का अंदाजा लगा सकते हैं. अब कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए बिना नाम लिए तापसी पर पलटवार करते हुए उनकी परवरिश और आर्थिक स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है.

Zoom

कंगना रनौत ने तापसी पर निशाना साधा.

नई दिल्ली.   कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच का पुराना विवाद ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कंगना ने तापसी को अपनी ‘सस्ती कॉपी’ कहा था और एक बार फिर बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और सांसद कंगना ने तापसी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कंगना ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बिना नाम लिए तापसी के लेटेस्ट बयान पर तीखी टिप्पणी की है. तापसी पन्नू ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कंगना के साथ अपने पुराने विवाद पर रिएक्शन दिया था जिसके बाद कंगना ने एक बार फिर तीखी टिप्पणी कर मामले को बढ़ा दिया है.

तापसी पन्नू ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कंगना के साथ अपने पुराने विवाद पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने कंगना से कभी पर्सनल लेवल पर मुलाकात नहीं की थी. जब दोनों के बीच विवाद हुआ था यानि कि कंगना ने उन्हें सस्ती कॉपी कहा था, तब भी वो उनसे मिली नहीं थीं.

तापसी ने कंगना संग विवाद पर दिया था रिएक्शन

तापसी पन्नू से जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो वो कहती हैं कि दोनों की सोच और एक-दूसरे के बारे में बात करने का तरीका उनकी अपनी परवरिश और चीजों को देखने के नजरिए को दर्शाता है. उनके मुताबिक, लोग उन दोनों के बयानों को देखकर समझ सकते हैं कि कौन किस तरह के बैकग्राउंड से आता है.

कंगना रनौत ने किया पलटवार

तापसी के इस बयान पर कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिएक्शन दिया. कंगना ने दावा किया कि आर्थिक रूप से कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े कई लोग उनकी परवरिश पर सवाल उठाते रहे हैं और उनके माता-पिता को भी निशाना बनाते हैं. वो अपने पोस्ट में लिखती हैं कि उन्होंने अपना रास्ता खुद चुना और इसमें उनके परिवार को बीच में लाने की कोई जरूरत नहीं थी.

कंगना ने तापसी के फाइनेंशियल स्टेटस पर कसा तंज

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन वो इकलौती इंसान नहीं है जिसने मेरी परवरिश पर सवाल खड़े किए हैं. गरीबी और कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े कई लोग मेरी परवरिश पर सवाल उठाते रहे हैं. मैं एक प्रतिष्ठित राजपूत जमींदार परिवार से ताल्लुक रखती हूं. अपने दम पर अपना करियर बनाना मेरा निजी फैसला था इसके लिए मेरे परिवार को बीच में लाने की क्या जरूरत है. आप ये सब कहां सीखते हो जीसस के इंग्लिश स्कूल में’.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||