किराये का विवाद और कत्ल:वैन चालक ने युवक को उतारा मौत के घाट, पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बनाया प्लान – Driver Kills Young Man Over Fare Dispute
Image Slider
{“_id”:”6a8a62aed9dc2c48d504985b”,”slug”:”driver-kills-young-man-over-fare-dispute-2026-08-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किराये का विवाद और कत्ल: वैन चालक ने युवक को उतारा मौत के घाट, पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बनाया प्लान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूछताछ में आरोपी राजिंदर ने बताया कि उसने युवक को गुरुग्राम के इफको चौक से अपनी वैन में बैठाया था। रास्ते में किराये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवक ने 1000-1500 रुपये का किराया देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच वैन में ही झगड़ा हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में 1000-1500 रुपये के किराये के विवाद में एक ईको वैन चालक ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर शव की पहचान छिपाने की कोशिश की। तीनों ने शव के कपड़े उतारकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। नारायणा थाना पुलिस ने मामले में वैन चालक राजिंदर कुमार उर्फ अन्नू (59), उसकी पत्नी कामिनी (50) और बेटे लक्ष्य (28) को गिरफ्तार किया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।