Last Updated:
AUS vs BAN, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ मेकाय में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया. स्टार्क ने नई गेंद से बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज को सिर्फ 12 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है.
विकेट के मामले में डेल स्टेन से आगे निकले मिचेल स्टार्क
बांग्लादेश के खिलाफ मेकाय टेस्ट में पंजा खोलने के साथ ही मिचेल स्टार्क के नाम टेस्ट में 440 विकेट हो गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ने का काम किया है. टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन के नाम 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट हैं. इसके अलावा स्टार्क टेस्ट में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेदबाद भी बने हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्रा के बाद वह दूसरे पेसर हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हो गए हैं. मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट में 563 विकेट लिए हैं.
स्टार्क की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश 64 रनों पर सिमटी
मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी से मेकाय टेस्ट की पहली पारी सिर्फ रनों पर सिमट गई. स्टार्क ने पारी में 10 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिए. स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कमिंस ने भी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. पारी में कमिंस के नाम कुल 3 विकेट रहे, जबकि जोस हेजलवुड के खाते में एक विकेट आया.
बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा शोरिफुल इस्लाम ने 14 रन बनाए. इसके अलावा मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम ने 11-11 रनों का योगदान दिया, जबकि हसन महमूद के खाते में 10 रन आए. ये सभी बांग्लादेश के निचेलक्रम के बल्लेबाज थे. टॉप ऑर्डर में टीम के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए. इस तरह ड्राविन टेस्ट में जीत के बाद बग्लादेश की टीम पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



