Image Slider

होमताजा खबरदेशनितिन नवीन की नई टीम की हो रही पहली बैठक, जानिए BJP मीटिंग के एजेंडे में क्या

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम के साथ पहली संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं. भाजपा मुख्यालय में दिनभर चलने वाली बैठकों में नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी. इसके अलावा 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी नई टीम को दिशा दी जा सकती है. बैठक में संगठन को मजबूत करने, सोशल मीडिया और मीडिया से बेहतर तालमेल बनाने के साथ कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लगातार जुड़ाव पर भी जोर रहेगा.

नितिन नवीन की नई टीम की हो रही पहली बैठक, जानिए BJP मीटिंग के एजेंडे में क्याZoom

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल (फाइल फोटो)

भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की आज पहली बैठक है. नितिन नवीन भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक कर रहे हैं. दिनभर चलने वाली इस संगठनात्मक कवायद में तीन अलग-अलग बैठकें होंगी. इनमें नए पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

नितिन नवीन व्यक्तिगत रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय कराएंगे. साथ ही उनसे पार्टी की अपेक्षाओं पर चर्चा करेंगे. यह बैठक भाजपा पदाधिकारियों के तौर पर उनकी नई जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत होगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए पदाधिकारियों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. उनसे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और मीडिया के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ने के बारे में भी मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है. चर्चाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नियमित और सार्थक संपर्क बनाए रखने, लोगों की समस्याओं के प्रति सतर्क रहने और उनके समाधान की दिशा में काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

प्रत्येक पदाधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारियों के क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें संगठन को मजबूत करने और विभिन्न स्तरों पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि बैठक में अगले साल सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए नई टीम से पार्टी की अपेक्षाओं, साथ ही 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होने की संभावना है.

नितिन नवीन की भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों, संगठनात्मक महासचिवों, प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ भी बैठक होनी है. बैठकों का एक मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना होगा.

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. तब से वे लगातार सार्वजनिक पद पर बने हुए हैं. 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. वे 12 वर्षों से अधिक समय से इस पद पर हैं. भाजपा ने 17 अगस्त को नितिन नवीन की अगुवाई में अपनी 65 सदस्यों वाली नई टीम की घोषणा की थी. इस टीम में 51 नए चेहरे शामिल हैं, जो संगठन के बड़े विस्तार और फेरबदल को दिखाता है. माना जा रहा है कि हालिया बैठकें नई टीम के कामकाज की दिशा तय करेंगी और कई चुनावी व राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए पार्टी की संगठनात्मक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करेंगी.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||