Image Slider

Last Updated:

Deepika Padukone On Vanga Brothers Claims: ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने एक्ट्रेस के एग्जिट को लेकर कई दावे किए हैं. इसके बाद दीपिका ने रिएक्ट किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद दीपिका फिर सुर्खियों में हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दीपिका पादुकोण पहले ‘स्पिरिट’ का हिस्सा थीं.

नई दिल्ली. प्रभास की मचअवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा उससे जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में है. फिल्म से दीपिका पादुकोण के अलग होने के बाद से ही कई तरह की बातें सामने आ रही हैं और अब इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक्ट्रेस के फिल्म छोड़ने की वजहों को लेकर कुछ दावे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. अब दीपिका इन दावों पर पलटवार किया है.

दीपिका पादुकोण ने सीधे तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पोस्ट को ‘लाइक’ करके उन्होंने वांगा ब्रदर्स के दावों पर अपना कड़ा रुख रखा है.

दीपिका पादुकोण ने कैसे दिया रिएक्शन

दरअसल, पत्रकार जानवी मनचंदा की इंस्टाग्राम पोस्ट को दीपिका ने लाइक किया. पोस्ट में दावा किया गया कि दीपिका ने ‘स्पिरिट’ के मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सेदारी मांगी थी. पोस्ट में तंज कसते हुए कहा गया कि ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने पूरी फिल्म या वांगा एस्टेट ही मांग लिया हो. साथ ही सवाल उठाया गया कि एक महिला के अपनी शर्तों पर डील स्वीकार न करने पर इतना विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है.

दीपिका पादुकोण का पोस्ट.

पोस्ट में यह भी कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष कलाकार लंबे समय से प्रॉफिट शेयर, काम के तय घंटे और दूसरी सुविधाओं को लेकर बातचीत करते रहे हैं. जब पुरुष कलाकार ऐसी शर्तें रखते हैं तो उन्हें प्रोफेशनल या अनुशासित कहा जाता है, जबकि महिलाओं को अकसर ‘मुश्किल’ कलाकार का तमगा दे दिया जाता है.

प्रणय रेड्डी वांगा ने क्या कहा था?

प्रणय रेड्डी वांगा ने NTV तेलुगु को दिए इंटरव्यू में दीपिका के फिल्म से अलग होने की वजह बताते हुए कहा कि इसके पीछे फीस, शूटिंग शेड्यूल और कुछ अन्य कारण थे. उन्होंने कहा कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की थी. उनके मुताबिक, मेकर्स को लगा कि फिल्म के बजट के हिसाब से यह डील संभव नहीं थी. प्रणय ने इससे आगे एक गंभीर आरोप भी लगाया. उन्होंने दावा किया कि जब टीम ने दूसरे कलाकारों की तलाश शुरू की तो फिल्म से जुड़ी अंदरूनी जानकारी कथित तौर पर लीक होने लगी. उनका आरोप था कि दीपिका के साथ कहानी और उनके किरदार को लेकर बातचीत हुई थी और वही बातें बाहर आ गईं. हालांकि, दीपिका ने इस लीक के आरोप पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

दीपिका ने सीधे कुछ नहीं कहा

इस पूरे विवाद में खास बात यह है कि दीपिका ने प्रणय के आरोपों का सीधे जवाब नहीं दिया है. उन्होंने सिर्फ उस पोस्ट को लाइक किया, जिसमें वांगा ब्रदर्स के बयानों की आलोचना की गई थी. ऐसे में उनका यह सोशल मीडिया रिएक्शन ही फिलहाल उनकी ओर से रिएक्शन माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||