खास मसालों से तैयार होती है मोरपाल की वेज बिरयानी
मुरादाबाद की चिकन बिरयानी इस मुरादाबादी वेज बिरयानी के सामने अपना दम इसलिए तोड़ रही है, क्योंकि मोरपाल इस वेज बिरयानी को अपने कुछ खास मसालों से तैयार कर रहे हैं. स्वाद ऐसा है कि चिकन बिरयानी खाने वाले लोग भी इस वेज बिरयानी को खाना पसंद कर रहे हैं. प्रत्येक दिन 500 से 1000 लोग इस वेज बिरयानी को खाने के लिए मोरपाल के पास आते हैं. वहीं, दाम भी मोरपाल ने काफी कम रखे हैं. ₹30 की प्लेट में एक व्यक्ति का पेट आराम से भर जाता है. इसके साथ ही मोरपाल स्पेशल बूंदी का रायता, विभिन्न तरह की सलाद और कई तरह की चटनी डालकर देते हैं.
मोरपाल की बिरयानी देखकर कई लोगों ने शुरू किया कारोबार
मोरपाल को देखकर शहर में सैकड़ों लोगों ने इस तरह की बिरयानी बनाकर बेचना शुरू किया, लेकिन मोरपाल जैसा स्वाद लोगों को नहीं दे पाए. यही कारण है कि दूर-दूर से लोग उनके पास इस वेज बिरयानी को खाने के लिए आते हैं. सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक यह बिरयानी हजारों लोगों की जीभ का स्वाद बनती है.
इस वेज बिरयानी को खाकर भूल जाएंगे चिकन बिरयानी का स्वाद
बिरयानी खाने आए सलमान ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि यह भाई बिरयानी बहुत अच्छी बनाते हैं और हम तभी से आ रहे हैं, जब से यह यहां बिरयानी लगाने लगे हैं. इससे पहले हमने कई जगह बिरयानी का स्वाद लिया, लेकिन इससे अच्छा टेस्ट हमें किसी का नहीं मिला. बिरयानी की बात करें तो बिरयानी में टेस्ट बढ़ाने के लिए यह कई तरह की चटनी और सलाद डालकर देते हैं. इस भाई की वेज बिरयानी अगर खाओगे तो चिकन बिरयानी भूल जाओगे. मैं रोज डेली यहां पर इस वेज बिरयानी को खाने आता हूं और मेरा दोपहर का खाना डेली इस भाई की दुकान पर ही होता है.
6 साल से सहारनपुर में बिरयानी खिला रहे मोरपाल
बिरयानी बनाने वाले मोरपाल बताते हैं कि मुझे बिरयानी बनाते हुए सहारनपुर में 6 साल हो चुके हैं. जिस तरीके से लोग चिकन बिरयानी खाना पसंद करते हैं, लेकिन इस वेज बिरयानी के सामने मुर्गे की चिकन बिरयानी फेल है. यह बिरयानी मुरादाबाद की फेमस वेज बिरयानी है, जिसको हम सहारनपुर में तैयार करते हैं और यहां के लोगों को मुरादाबाद जैसा स्वाद देते हैं. यहां पर डेली 500 से 1000 लोग इस वेज बिरयानी को खाने के लिए आते हैं. खाने वाला हर व्यक्ति हमारी इस बिरयानी की तारीफ करता है. जब हमने इसकी शुरुआत की थी, तब 5 किलो चावल की हम लोग बना देते थे, लेकिन आज 20 किलो चावल की डेली बनाई जाती है.
₹30 में हाफ और ₹50 में मिलती है फुल प्लेट
दाम की बात करें तो हाफ प्लेट ₹30 और फुल प्लेट ₹50 की दी जाती है. इस वेज बिरयानी को बनाने के लिए हम लोग विभिन्न तरह के मसाले और सोयाबीन, पनीर का इस्तेमाल करते हैं. इससे पहले मैं दिल्ली में इस बिरयानी को लोगों को खिलाया करता था और वहां पर भी मेरी अच्छी बिक्री होती थी, लेकिन उसके बाद मैं अपने घर सहारनपुर लौट आया और अब यहां पर लोगों को खिला रहा हूं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



