Image Slider

एएनआई, दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Fri, 21 Aug 2026 02:33 PM IST


इमारत हुई धराशाई
– फोटो : X :ANI



दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक पुरानी इमारत की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी गोपाल मीना ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्यारेलाल रोड पर ज्वैलर्स के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। 


टीम ने बताया कि 2-3 लोगों को पहले ही बचाकर जीवनमाला अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल, घटनास्थल पर और लोगों की तलाश जारी है। मीना के अनुसार, इमारत में ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि यह एक बहुत पुरानी और जर्जर हालत वाली इमारत थी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||