Last Updated:
ENG vs PAK 1st test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में शुरू हुए पहले टेस्ट से पहले ब्रिटिश सिंगर लॉरा राइट ने पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाकर हर किसी का दिल जीत लिया. लॉरा ने बाद में बताया कि चंद मिनटों की इस परफॉर्मेंस के लिए लॉरा ने छह महीने तक उर्दू सीखी.
लॉरा राइट पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाने के लिए छह महीने से उर्दू सीख रहीं थीं
नई दिल्ली: एक ब्रिटिश सिंगर ने छह महीने तक उर्दू सीखी ताकि वह हजारों लोगों के सामने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गा सके. सिंगर का नाम है लॉरा राइट और मौका था हेडिंग्ले में शुरू हुआ इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट. क्रिकेट मैच की शुरुआत से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजना एक बेहद सामान्य परम्परा है. मगर ब्रिटिश सिंगर का उर्दू सीखकर पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाना इसे खास बना देता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी को लॉरा की ये कोशिश अच्छी लगी हो, इस पर लोगों की मिली-जुली राय सामने आई.
बंगाली में गा चुकीं ‘जन गण मन’
हाल ही में एक इंटरव्यू में राइट ने बताया कि राष्ट्रगान के उच्चारण में महारत हासिल करने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी. वह छह महीने से उर्दू सीख रही थीं. आपको जानकर खुशी होगी कि लॉरा राइट ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी गाया था, तब उन्होंने बंगाली सीखने के लिए भी इतनी ही मेहनत की थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



