Last Updated:
Jacob Martin Case: भारत के लिए 10 वनडे मैच में 22.57 की औसत से 158 रन बनाने वाले जैकब मार्टिन ने 22 साल बाद एक क्रिमिनेल केस से बरी हुए हैं. 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था. केन्या के खिलाफ 2001 में हुआ मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ.
जैकब मार्टिन केस से बरी
वडोदरा: भारत के लिए 1999 से लेकर 2001 के बीच 10 वनडे खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल बाद एक क्रिमिनल केस से बरी हुए हैं. 54 वर्षीय वडोदरा के रहने वाले इस बल्लेबाज को पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है. ये मामला साल 2004 में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा था.
हेराफेरी और धोखाधड़ी का मामला
जैकब पर UK इमिग्रेशन स्टैम्प में हेराफेरी, यात्रा की व्यवस्था और पैसों के लेन-देन से जुड़े आरोप साबित नहीं हो सके. दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज पर IPC की धाराओं 420, 468, 471 और 120B के साथ-साथ पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 के तहत आरोप लगाए गए थे. कोर्ट ने पाया कि पैसों के लेन-देन या अजवा स्पोर्ट्स क्लब पर उनके मालिकाना हक या कंट्रोल के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं था. कई गवाह भी आरोपों की पुष्टि नहीं कर पाए.
#WATCH | Vadodara, Gujarat | Former Indian Cricketer Jacob Martin says, “A team I was part of went to the UK to play in 2004. Everyone returned, but one player stayed back. The visa was valid for six months, so he could have stayed that long, but he overstayed. He obtained a fake… pic.twitter.com/XeAu8DaoTA
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



