मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर कटनी स्थित CSP कार्यालय भी सीज कर दिया गया है।
सीएम ऑफिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों में लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीएसपी ऑफिस भी सीज कर दिया गया है।
ऑफिस सीज करने का मकसद रिकॉर्ड सुरक्षित रखना
जानकारी के मुताबिक, CSP के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद PHQ भोपाल के निर्देश पर कार्यालय को सीज किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य कंहवारा जमीन सौदे से जुड़ी केस डायरी, कार्यालय के रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना है, ताकि जांच प्रभावित न हो। निलंबन के साथ ही गृह विभाग ने विभागीय जांच और SIT जांच की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।
सीएसपी नेहा पच्चीसिया।
सीएम ऑफिस ने सोशल मीडिया X पर दी जानकारी
82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में कराने का आरोप
मामला हत्या के नामजद आरोपी रमेश लोधी की कंहवारा स्थित जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि जमीन पर दबाव बनाकर उसे कम कीमत में दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराया गया।
जांच के मुताबिक, जमीन का गाइड लाइन मूल्य 82.86 लाख रुपए था, लेकिन इसकी रजिस्ट्री 18.20 लाख रुपए में मारूफ अहमद हनफी के नाम कराई गई। पुलिस जांच में मारूफ को इस सौदे में फ्रंटमैन बताए जाने की बात सामने आई है।
जांच में यह भी सामने आया कि जमीन की रकम में CSP के करीबी बताए जा रहे क्षितिज राज बारापात्रे के खातों से फंडिंग की गई थी।
CSP समेत 3 लोगों पर FIR
कुठला थाने में सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ FIR दर्ज है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 198, 199(b), 308(7) और 318(4) के तहत केस दर्ज किया है।
अब पुलिस जमीन के सौदे, बैंक खातों से हुए लेन-देन, दस्तावेजों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
———————————–
यह खबर भी पढ़ें
CSP ने 82 लाख की जमीन 18 लाख में खरीदी:कटनी में पुलिस पावर के दम पर किया सौदा; हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
मध्यप्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ गुरुवार को धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक सांठगांठ के आरोप में FIR दर्ज हुई है। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर जबलपुर जोन के निर्देशानुसार कुठला थाने में यह कार्रवाई की गई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



