Ajab-Gajab Love: मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली और दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है. यहां 3 बच्चों की विधवा मां को 6 बच्चों के पिता से प्यार हो गया. पति की मौत के बाद महिला पिछले तीन सालों से गुपचुप तरीके से इस रिश्ते में थी. हाल ही में दोनों ने छुपकर निकाह कर लिया. जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने भी दोनों के प्यार को रजामंदी दे दी. अब महिला अपने 3 बच्चों के साथ नए पति के घर चली गई है.
9 बच्चे अब एक साथ रहेंगे.
जानकारी के मुताबिक, रानीनागल गांव की रहने वाली महिला तबस्सुम के पहले पति का करीब 5 साल पहले इंतकाल हो गया था. पति की मौत के बाद से बेसहारा तबस्सुम अपने तीन बच्चों के साथ अपनी ससुराल में ही रहकर जीवन यापन कर रही थी. इसी बीच करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात गांव के ही रहने वाले मोहम्मद उमर से हुई. मोहम्मद उमर पहले से ही शादीशुदा है और 6 बच्चों का पिता है. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता गहरे प्यार में बदल गया.
गुपचुप निकाह और परिजनों का हंगामा
समाज और परिवार के डर से तबस्सुम और उमर ने छुपकर निकाह और कोर्ट मैरिज कर ली. वे अपनी जिंदगी में खुश थे, लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते. कुछ ही समय बाद परिजनों और गांव वालों को इस गुपचुप शादी की भनक लग गई. शादी की बात पता चलते ही परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद गांव में एक बड़ी पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं. तबस्सुम और उमर ने पंचायत के सामने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की बात कही और साथ रहने की जिद पर अड़े रहे.
अब एक साथ एक ही छत के नीचे रहेंगे 9 बच्चे
दोनों की रजामंदी और मजबूत इरादों को देखते हुए पंचायत ने भी उनके हक में फैसला सुनाया. उन्हें साथ रहने की आधिकारिक इजाजत दे दी. पंचायत के फैसले के बाद तबस्सुम अपने तीनों बच्चों को लेकर खुशी-खुशी अपने प्रेमी और नए पति मोहम्मद उमर के घर चली गई. सामने आए वीडियो में भी महिला बुर्का पहने अपने बच्चों और पति के साथ जाती हुई नजर आ रही है. अब उमर और तबस्सुम के इस नए परिवार में कुल 9 बच्चे एक छत के नीचे साथ पलेंगे.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


