Bareilly Honor Killing News: बरेली के अलीगंज में 17 साल की किशोरी की हत्या के मामले ने जांच में नया मोड़ ला दिया है. 28 जुलाई को लापता हुई कक्षा 10 की छात्रा का शव 22 दिन बाद परिवार के ही खेत में करीब साढ़े छह फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए जमीन में दफन किया गया था. पोस्टमार्टम के दौरान किशोरी के दोनों पैरों से चार-चार सेंटीमीटर लंबी छह कीलें मिलने से मामला और गंभीर हो गया. पुलिस ने किशोरी के चाचा को गिरफ्तार किया है.
बरेली किशोरी हत्याकांड मामले में खुलासा, चाचा गिरफ्तार
किशोरी अलीगंज के अनिरुद्धपुर गौटिया गांव की रहने वाली थी. जांच में ये बात सामने आई कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. परिवार को इस रिश्ते की जानकारी थी और पहले भी किशोरी को युवक के साथ देखे जाने पर उसे समझाया गया था. पुलिस के अनुसार, बीती 28 जुलाई की शाम परिवार में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद किशोरी अपने फैसले पर अड़ी रही और प्रेमी के साथ रहने की बात कहती रही. इसके बाद रात में ही उसकी हत्या कर दी गई.
चाचा पर हत्या का आरोप
परिवार की बात न मानने पर किशोरी की हत्या कर दी गई. पुलिस पूछताछ में आरोपी चाचा जय प्रकाश ने बताया कि उनकी भतीजी परिवार के समझाने के बाद भी जिद में अड़ी थी. 28 जुलाई को इसी बात को लेकर फिर से बहस हुई जिसपर उसने गुस्से में आकर किशोरी के दुपट्टे से उसका गला दबा दिया. हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए रात में ही परिवार के खेत में गड्ढा खोदा गया और उसे दफना दिया गया. इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक, शव जल्दी गलाने के लिए गड्ढे में नमक भी डाला गया था.
गड्ढे से शव निकलाते हुए.
किशोरी के अचानक गायब होने के बाद उसके प्रेमी को अनहोनी की आशंका हुई. उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और परिवार के लोगों से पूछताछ की.
22 दिन बाद खेत से मिला शव
प्रेमी की शिकायत पर मंगलवार रात पुलिस को चाचा की निशानदेही पर शव दफन किए जाने की जगह का पता चला. नायब तहसीलदार की मौजूदगी में खुदाई कराकर शव बाहर निकलवाया गया. इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शव करीब 90 प्रतिशत तक गल चुका था. डॉक्टरों को किशोरी के गले में गमछे की गांठ और दुपट्टा भी मिला. हालांकि शव की हालत खराब होने के कारण मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी.
पैरों से मिलीं छह कीलें
पोस्टमार्टम में किशोरी के दोनों पैरों से चार-चार सेंटीमीटर लंबी छह कीलें मिलीं. रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई कि हत्या से पहले किशोरी को चोट पहुंचाई गई थी. बरामद कीलों को सील कर दिया गया है और मौत की सही वजह जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है. किशोरी की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए सैंपल भी लिया गया है. पोस्टमार्टम पैनल और वीडियोग्राफी के बीच कराया गया.
दादा की तहरीर पर मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
मामले में गुरुवार को मृतका के दादा की तहरीर पर अलीगंज थाने में जय प्रकाश पुत्र नत्थूलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है. विसरा और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और साफ होगी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



