‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए खुशखबरी है. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. अगर आप थिएटर्स में इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं, तो अब इसे अपने घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 34 सितारों की फौज दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘वेलकम’ अब सीधे आपके घरों तक पहुंच गई है. थिएटर्स में अपनी शानदार पारी पूरी करने के बाद यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ऑफिशियली ओटीटी पर आ गई है. अब दर्शक घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आप किस ओटीटी पर देख सकते हैं.
यह फिल्म 21 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस रिलीज की आधिकारिक पुष्टि की. कैप्शन में लिखा, ‘यह अफरा-तफरी? टू जंगली टू मिस. वेलकम टू द जंगल अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है.’
26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब आठ हफ्ते बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारा गया है, जो कि हिंदी फिल्मों का तय ओटीटी रिलीज विंडो है. ओटीटी डेब्यू से पहले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था. रिलीज के महज 5 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने ओरिजिनल ‘वेलकम’ (2007) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में कुल 192.75 करोड़ का शानदार बिजनेस किया, वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 134.11 करोड़ और ग्रोस कलेक्शन 159.15 करोड़ रहा. इससे साफ है कि दर्शकों ने इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया है.
‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी हमेशा से ही बड़े सितारों की टोली को एक साथ पर्दे पर लाने के लिए जानी जाती है. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी इस परंपरा को बखूबी कायम रखा है. निर्देशक अहमद खान ने इस फिल्म के लिए 34 सितारों को एक साथ लाकर हालिया हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक तैयार की है.
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट तिकड़ी ने जमकर कॉमेडी का जलवा बिखेरा. इस मल्टीस्टारर कॉमेडी मूवी में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे सितारे हैं.
आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और जीतू वर्मा जैसे दिग्गज सितारे भी इसकी स्टारकास्ट में शामिल रहे.
‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना काला धन ठिकाने लगाने के लिए एक फर्जी फिल्म बनाता है, इस उम्मीद के साथ कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी. हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब जंगल में चल रही इस फिल्म की शूटिंग को गलती से एक असली मिलिट्री ऑपरेशन समझ लिया जाता है. इसके बाद कहानी में जबरदस्त कॉमेडी का सिलसिला शुरू होता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



