Last Updated:
Saransh Jain Test Debut: कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सारांश जैन भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं. श्रीलंका पर मिली 165 रन की जीत के बाद भारत के पास सीरीज में 1-0 की लीड है. माना जा रहा है कि सारांश को प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की जगह मौका मिलेगा.
सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू हो सकता है
कुलदीप यादव की जगह लेंगे सारांश जैन?
सूत्रों ने ‘इंडिया टुडे’ को बताया कि सारांश जैन अगले मैच में खेलेंगे. पहले टेस्ट में गॉल की टर्निंग पिच पर कुलदीप यादव कोई खास असर नहीं डाल पाए थे. जिस पिच पर श्रीलंका के 20 में से 15 विकेट स्पिनर्स को मिले, वहां कुलदीप को सिर्फ एक ही सफलता मिली. मानव सुथार ने 10 और रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों में चार विकेट चटकाए, वहां कुलदीप के लिए असरदार प्रदर्शन करना मुश्किल रहा.
कौन हैं सारांश जैन?
मध्यप्रदेश के इंदौर में 31 मार्च 1993 को पैदा हुए जैन घरेलू क्रिकेट का लंबा अनुभव रखते हैं. 2014-15 सीजन में उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. पिता सुबोध जैन भी MP के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं. सुबोध जैन पहले अपने बड़े बेटे को तैयार करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें समझ आया कि सारांश में ज्यादा टैलेंट है तो सुबोध उन्हें इंदौर के विजय क्लब में ट्रेनिंग करवाने लगे, जहां रजत पाटीदार भी खेलते थे. पाटीदार ने बाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया और मध्यप्रदेश के साथ-साथ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी भी की.
सारांश का घरेलू क्रिकेट में उदय
मध्यप्रदेश जब 2021-22 रणजी ट्रॉफी चैंपियन बना तो सारांश ने क्वार्टर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल में खेला और नॉकआउट स्टेज में कुल 13 विकेट लिए. मुंबई के खिलाफ फाइनल में उन्होंने अहम 57 रन भी बनाए, जिससे मध्य प्रदेश ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता, इसके बाद जैन ने 2022-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 360 रन बनाए और 35 विकेट लिए, उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर का ‘लाला अमरनाथ अवॉर्ड’ मिला.
स्पिनर ही नहीं अच्छे बल्लेबाज भी सारांश
लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें 2024 में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम में चुना गया, जहां उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए. जैन ने 2025 दिलीप ट्रॉफी में अपनी दावेदारी और मजबूत की. सेंट्रल जोन की ओर से खेलते हुए कुलदीप ने दो मैचों में 16 विकेट लिए और सेमीफाइनल-फाइनल दोनों में अर्धशतक जड़े और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. इन प्रदर्शनों की वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि सारांश जैन कोलंबो में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



