Image Slider

Last Updated:

Pawan Singh Breaks Down On Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल शो पर पहली पत्नी नीलम को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े पवन सिंह. उस भयानक रात का जिक्र करते हुए बोले- ‘जब बेडरूम का दरवाजा खोला तो देखा मेरी दुनिया खत्म हो चुकी थी’. जानिए पवन सिंह का पूरा इमोशनल किस्सा. जिसको लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

Zoom

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने फैंस के बीच हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. उनके फैंस तो पवन सिंह को टीआरपी किंग भी कहते हैं. क्योंकि वे जहां भी जाते हैं छा जाते हैं,यही वजह है कि फैंस उन्हें टीआरपी किंग भी बुलाते हैं.हाल ही में रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में पवन सिंह का एक बेहद इमोशनल साइड देखने को मिला है.

शो के दौरान उन्होंने अपनी पहली पत्नी स्वर्गीय नीलम सिंह को याद किया. इस दौरान वे अपनी पत्नि की मौत के दर्दनाक लम्हें का जिक्र करते हुए वह फूट-फूटकर रो पड़े. इस प्रोमो में पवन सिंह और नीलम की शादी का अनसीन वीडियो भी देखने को मिला.

पत्नी की तस्वीर की पूजा करते दिखे पवन सिंह

सामने आए वीडियो प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम की तस्वीर को साफ करते, उस पर फूल-माला चढ़ाते और दीया जलाकर उनकी आरती उतारते हुए नजर आ रहे हैं. अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए पवन सिंह काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने जीवन में एक देवी को पाया था, लेकिन उसे खो दिया. पवन सिंह ने आगे कहा कि नीलम उनके जीवन की देवी थीं, हैं और जब तक उनके शरीर में सांस रहेगी, वही उनका जीवन रहेंगी.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||