Image Slider

होमताजा खबरदेश1984 दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ में थे बंद

Last Updated:

Sajjan Kumar Death News: 1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में बंद थे और अलग-अलग मामलों में मिली उम्रकैद की सजा काट रहे थे. जनवरी 2026 में उन्हें विकासपुरी और जनकपुरी से जुड़े एक मामले में सबूतों की कमी के कारण बरी किया गया था. हालांकि, पालम कॉलोनी और सरस्वती विहार मामलों में मिली उम्रकैद की सजा के कारण उनकी जेल में बंदी जारी रही. 1984 की हिंसा से जुड़े मामलों में उनके खिलाफ सालों तक कानूनी कार्रवाई चली.

1984 दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ में थे बंदZoom

नई दिल्ली: 1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया. वह 80 साल के थे. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में बंद थे और 1984 के दंगों से जुड़े अलग-अलग मामलों में उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी. उनके निधन के साथ एक ऐसे राजनीतिक अध्याय का भी अंत हुआ, जो 1984 की हिंसा और उसके बाद चले लंबे कानूनी संघर्ष से जुड़ा रहा.

सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख-विरोधी दंगों को लेकर कई अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे. उन्हें कुछ मामलों में राहत भी मिली, लेकिन अलग-अलग मुकदमों में दोषसिद्धि के कारण उनकी जेल की सजा जारी रही. जनवरी 2026 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें विकासपुरी और जनकपुरी से जुड़े एक मामले में सबूतों की कमी के आधार पर बरी किया था. हालांकि, इससे उनकी जेल से रिहाई नहीं हुई, क्योंकि दो अन्य मामलों में उन्हें उम्रकैद की सजा मिल चुकी थी.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

authorimg

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||